{"_id":"5c35aac4bdec2256a871589d","slug":"aishwarya-rai-bachchan-heard-worst-comments-as-fake-and-plastic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फेक' और 'प्लास्टिक' कमेंट पर पहली बार बोलीं ऐश्वर्या,- 'ये मेरी जिंदगी में सबसे बुरा..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फेक' और 'प्लास्टिक' कमेंट पर पहली बार बोलीं ऐश्वर्या,- 'ये मेरी जिंदगी में सबसे बुरा..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya rai bachchan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं। ऐश्वर्या हमेशा अपनी खूबसूरती और लुक्स से अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन से लेकर शादी और निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों का खुलासा किया है।
2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय को कई बार 'प्लास्टिक की गुड़िया' तक कहा गया। अगर आपको याद हो करण जौहर के पॉपुलर टीवी शो कॉफी विद करण में इमरान हाशमी ने उनके बारे में ऐसा ही कुछ कहा था। रैपिड फायर राउंड में करण जौहर एक-एक नाम ले रहे थे जिसके जवाब में उस शख्स को देखते ही जो पहली चीज दिमाग में आती है उसे बोलना था। जब करण जौहर ने ऐश्वर्या का नाम लिया तो इमरान हाशमी ने 'प्लास्टिक' कहा।
3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : file photo
इमरान हाशमी के इस जवाब ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खबर तो यहां तक थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म बादशाहो का ऑफर मिला था लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म में इमरान हाशमी हैं तो उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया। बाद में इमरान हाशमी ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी और कहा था कि हैम्पर जीतने के लिए जो जवाब उनके दिमाग में आया उन्होंने तुरंत बस उसे बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : file photo
इमरान हाशमी ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन ऐसा लगता है ऐश्वर्या अभी तक इस बात को भूली नहीं हैं। दरअसल फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या से रैपिड फायर राउंड खेला गया। जिसमें ऐश्वर्या राय बताती हैं कि उनकी जिंदगी का ये सबसे बेहूदा कमेंट था कि वो 'फेक' और 'प्लास्टिक' हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Fanney Khan
- फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या की आखिरी रिलीज फिल्म अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फन्ने खां रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। इसके अलावा ऐश्वर्या जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।