फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक और दीपिका की जोड़ी बनने की खबर निकली फेक न्यूज, 'द्रौपदी' में नहीं निभा रहे कृष्ण का किरदार

Mon, 23 Dec 2019 06:36 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: anand anand Updated Mon, 23 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan confirmed will not part of Madhu Mantena upcoming film Mahabharata and Draupadi
Deepika Padukone, Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण और मोस्ट हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की जोड़ी बनने का ख्वाब टूटने के बाद दोनों की जोड़ी फिर एक बार बनते बनते रह गई है। ऋतिक रोशन ने साफ किया है कि वह फिल्म निर्माता मधु मंटेना की फिल्म महाभारत या द्रौपदी किसी में भगवान कृष्ण का किरदार करने नहीं जा रहे हैं।

Hrithik Roshan confirmed will not part of Madhu Mantena upcoming film Mahabharata and Draupadi
Hrithik Roshan, Deepika Padukone - फोटो : amar ujala mumbai

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की रिलीज से पहले सोमवार को मुबंई फिल्म जगत में उनकी फिल्म द्रौपदी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहीं। दरअसल एक अंग्रेजी अखबार ने कयास लगाया कि ऋतिक रोशन जल्द ही कृष्ण के रोल में नजर आ सकते हैं। इस रोल के लिए दो फिल्मों के नाम उछाले गए। इनमें से एक है नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली महाभारत और दूसरी दीपिका पादुकोण की द्रौपदी। दोनों के सह निर्माता मधु मंटेना हैं।

Hrithik Roshan confirmed will not part of Madhu Mantena upcoming film Mahabharata and Draupadi
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

मधु मंटेना की छवि हिंदी फिल्म जगत में लंबी लंबी डींगे हांकने वाले फिल्ममेकर की रही है और किसी एक फिल्म को शुरू करने से पहले अक्सर उनकी तमाम ऐसी फिल्मों और उनके घोषित अघोषित कलाकारों को लेकर सुर्खियां बनती रहती हैं, जिनका हकीकत में कोई वजूद नहीं होता। इस बार खबर ऋतिक रोशन से जुड़ी थी तो सुबह से ही उनके पास इसे लेकर फिल्म जगत के फोन आने शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan confirmed will not part of Madhu Mantena upcoming film Mahabharata and Draupadi
Deepika Padukone and Hrithik Roshan - फोटो : Social Media

इस बारे में जब अमर उजाला ने ऋतिक रोशन से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जब तक ऋतिक रोशन खुद अपनी किसी नई फिल्म का ऐलान न करें उसे आधिकारिक नहीं माना जा सकता। प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि ऋतिक न तो महाभारत में और न ही द्रौपदी में कृष्ण का किरदार निभाने जा रहे हैं। यही नहीं इस बारे में सुबह से चल रही खबरों और कयासों को भी उनके प्रवक्ता ने कोरी अफवाह बताया।

विज्ञापन
Hrithik Roshan confirmed will not part of Madhu Mantena upcoming film Mahabharata and Draupadi
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अक्टूबर माह में अमर उजाला ने ही सबसे पहले ये खबर अपने पाठकों को बताई थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक के बाद एक और फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। ये फिल्म महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक द्रौपदी के नजरिए से महाभारत की कहानी बताएगी। फिल्म के सह निर्माता के रूप में मधु मंटेना का नाम भी सामने आया था। द्रौपदी के बाकी कलाकारों या निर्देशक का ऐलान अभी तक दीपिका ने नहीं किया है।

पढ़ें: बॉलीवुड निर्देशक ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- 'इस देश की जनता से दूर रहें, आपकी जरूरत नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed