नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर अभिनेता जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अपने बेबाक विचारों के लिए मशहूर जावेद इस वीडियो में CAA का विरोध करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में मोदी सरकार पर हमला बोला है।
'मुल्क बनाओ, मंदिर नहीं' वाले बयान के बाद जावेद ने छोड़ा सोशल मीडिया, बोले- 'इतनी नफरत बर्दाश्त...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में जावेद जाफरी कह रहे हैं- तुम हिंदू मुसलमानों को लड़ाने में लगे हो। ये खेल बंद करो। आगे बात करो क्या करना है। रोटी दो, कपड़ा दो, मकान दो, इसके बारे में बात करो। पहले कहते थे कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। चलो मान लिया। आप क्या कर रहे हैं?
My good friend for over 30 years @jaavedjaaferi has some simple wisdom this Sunday morning
— atul kasbekar (@atulkasbekar) December 22, 2019
It’s the best few minutes of your weekend
Do listen 🇮🇳🙏🏽🇮🇳#IndiaFirst
pic.twitter.com/gQZz9Rhzll
बता दें जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने आज ही ट्वीट कर बताया है कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'नफरत और ट्रोलिंग को और नहीं झेल सकता। स्थिति सुधरने तक सोशल मीडिया से जा रहा हूं। आशा करता हूं कि चीजें जल्दी ठीक होंगी, इंशाअल्लाह. भारत पहले है, जय हिंद।'
Can’t handle this trolling and hate.. going off social media till the situation improves.. hopefully..Inshallaah..#indiafirst #jaihind