फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व पत्नी का सोशल मीडिया पोस्ट देखकर ऋतिक रोशन हुए कंफ्यूज, बाद में सुजैन खान ने दिया ये जवाब

Mon, 27 Jul 2020 05:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 27 Jul 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan confused looking ex wife Sussanne khan picture on Instagram
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन लॉकडाउन में घर पर ही अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने बच्चों के साथ की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। ऋतिक अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान से भले ही अलग हो गए हैं लेकिन दोनों के बीच अब भी अच्छी दोस्ती है। एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला। 

Hrithik Roshan confused looking ex wife Sussanne khan picture on Instagram
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों ब्लैक एंड व्हाइट सीरीज ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स से लेकर बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां अपनी ब्लैक एडं व्हाइट तस्वीर साझा कर रहे हैं। इसके साथ वो चैलेंज एक्सेपटेड (#ChallengeAccepted) हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी के तहत सुजैन खान ने भी अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।

Hrithik Roshan confused looking ex wife Sussanne khan picture on Instagram
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

सुजैन के इस सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर ऋतिक रोशन कन्फ्यूज नजर आए। उन्होंने लिखा, 'यह क्या चैलेंज है?' इसके बाद सुजैन, ऋतिक को बताती हैं कि 'चुनो और 50 महिलाओं को निजी तौर पर भेजो जिनका आप सम्मान और आदर करते हैं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Challenge accepted..♥️🎈🔧thank you @anaitashroffadajania @bipashabasu @farahkhanali @suchipillai 🎈🎈🎈🎈 #womeninspiringwomen #lovelaughliveandgive 😇♥️#bigheartstyle

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan confused looking ex wife Sussanne khan picture on Instagram
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋतिक और सुजैन साल 2013 में अलग हो गए थे। इनके दो बच्चे हैं। तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सुजैन, ऋतिक के घर भी पहुंची थीं। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan confused looking ex wife Sussanne khan picture on Instagram
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

ऋतिक रोशन की फिल्मों की बात करें तो वो लंबे समय से 'कृष 4' को लेकर चर्चा में हैं। अभी फिल्म की स्टारकास्ट पर काम चल रहा है। ऋतिक रोशन पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' में आखिरी बार नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखे।

कोरोना निगेटिव होने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से मिली छुट्टी, अभिषेक बच्चन ने फैंस को कहा शुक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed