{"_id":"5df1264c8ebc3e87b07060fa","slug":"hrithik-roshan-expressed-charitableness-nature-in-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर से दिखी ऋतिक की नेकदिली, इवेंट मैनेजेर से हंसकर बोले 'माफी मत मांगो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर से दिखी ऋतिक की नेकदिली, इवेंट मैनेजेर से हंसकर बोले 'माफी मत मांगो'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और दुनिया के सबसे खूबसूरत मर्दों में से एक ऋतिक रोशन अक्सर अपने विनम्र स्वभाव के लिए चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी नेकदिली का एक और वाक्या सामने आया है। हाल ही में ऋतिक ने एक समारोह में शिरकत की। उनके पहुंचने के दौरान ही गायिका कनिका कपूर पहले से ही रेडकारपेट पर मौजूद कैमरे के सामने पोज दे रही थीं जिसके चलते ऋतिक को इंतजार करना पड़ा।
2 of 3
ऋतिक रोशन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस दौरान ऋतिक बाहर बने ठने शांति से खड़े रहे और इवेंट मैनेजमेंट उनसे लगातार माफी मांगता रहा। लेकिन, 'सुपर 30' के एक्टर ने बात यह कहकर टाल दी, 'आप माफी क्यों मांग रहे हो? आपको माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। आप तो अपना काम कर रहे हो।' इसके साथ ही इवेंट आयोजित कर रही मैनेजर के चेहरे पर मुस्कान फूट पड़ी। इसके बाद वह शांति से कैमरे के सामने पोज देकर इवेंट में गए।
3 of 3
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
यह पहली बार नहीं हुआ है जब ऋतिक ने अपने नम्र व्यवहार से लोगों का दिल जीत हो। अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर गरीबी से जूझ रहे बच्चों के एक एनजीओ में गए थे। वहां बच्चों ने एक्टर्स के सामने कई कार्यक्रम पेश किए। उस इवेंट के एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऋतिक बच्चों द्वारा पेश किए गए प्रोग्राम्स के मजे जमीन पर बैठकर ले रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।