फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ऋतिक को बर्थडे विश करने उनके घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, एक्टर ने बालकनी से कहा शुक्रिया

Tue, 10 Jan 2023 09:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 10 Jan 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Fans gathered outside his house to wish him Happy Birthday
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुपरस्टार के जन्मदिन पर फैंस समेत उनके दोस्त और रिश्तेदार उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले सुबह से ही अपने फेवरेट अभिनेता के जूहू स्थित घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े थे। ऋतिक ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपनी घर की बालकनी पर आकर फैंस को शुक्रिया कहा। 


Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 पर आया बड़ा अपडेट, जानें लीड एक्टर से लेकर फिल्म रिलीज तक के बारे में सबकुछ

Hrithik Roshan Fans gathered outside his house to wish him Happy Birthday
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान फैंस चिल्ला-चिल्ला कर उन्हें बर्थडे विश करते नजर आए, जिसके बाद ऋतिक ने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया। इसके साथ ही ऋतिक ने बालकनी से ही अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। इतनी बड़ी संख्या में फैंस को अपने घर के बाहर विश करता देख ऋतिक फूले नहीं समा रहे थे। 
Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक के लिए सुबह से खड़े रहे, हैंडसम हंक के बर्थ डे पर क्या बोले फैंस

Hrithik Roshan Fans gathered outside his house to wish him Happy Birthday
पश्मीना रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, ऋतिक के घर पर उन्हें बधाई देने के लिए उनकी बहन पश्मीना भी पहुंची। बता दें कि ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनके दोस्तों के साथ एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ''जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...आपके जीवन का सबसे बेस्ट और मजबूत हिस्सा आपका इंतजार कर रहा है। भगवान आपको आशीर्वाद दें। 

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Fans gathered outside his house to wish him Happy Birthday
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

सुजैन के इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी कमेंंट किया है। उन्होंने भी ऋतिक को कमेंट के जरिए बर्थडे विश किया है। वहीं, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। सबा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और ऋतिक की कुछ तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 
Filmy Wrap: खुद पर लगे आरोपों पर बोले दलेर मेहंदी और पठान विवाद में कूदे खेसारी लाल, पढ़ें मनोरंजत जगत की खबरें

View this post on Instagram

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed