सिनेप्रेमियों की नजरें अपने पसंदीदा सितारों पर बनी रहती हैं और आज यानी 10 जनवरी को भी मनोरंजन जगत में ऐसा बहुत कुछ हुआ है, जिसे जानकर आप लोग खुश हो जाएंगे। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके अलावा, आज के दिन बिग बजट फिल्म 'पठान' का ट्रेलर भी सामने आ गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हुए आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं, जो मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं।
Filmy Wrap: खुद पर लगे आरोपों पर बोले दलेर मेहंदी और पठान विवाद में कूदे खेसारी लाल, पढ़ें मनोरंजत जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी समय से चर्चा में है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं कुछ दिन बाद इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। जिसके बाद उसपर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ। अब शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख का जोरदार एक्शन सीन देखने को मिला है।
Pathaan Trailer: 'खत्म हुआ 'पठान' का वनवास', ट्रेलर में शाहरुख खान ने लगाया एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का तड़का
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म 'पठान' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर आने के बाद से ही एक बार फिर 'पठान' ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 'पठान' फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस फिल्म पर आपत्ति भी जता रहे हैं, जिसकी वजह है इस फिल्म का गाना 'बेशरम रंग।' जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तब से ही इसपर विवाद गहराता जा रहा है। लोग दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स इसके समर्थन में भी आए हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल हो गया है। खेसारी लाल ने भी 'बेशरम रंग' गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Khesari Lal Yadav: 'पठान' के ट्रेलर रिलीज के बीच 'भगवा बिकिनी' विवाद में कूदे खेसारी लाल, कहा- संगीत का कोई...
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में अपने बेस्ट फेज में हैं। जल्द ही ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म फाइटर की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से शादी करने की तैयारी में हैं। सबा को लेकर ऋतिक रोशन का परिवार भी काफी खुश है, क्योंकि उन्हें लगता है कि सबा अभिनेता के लिए बिल्कुल सही रहेंगी।
Hrithik Roshan: 49 की उम्र में फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक? सबा आजाद संग इस दिन लेंगे सात फेरे
शाहरुख खान सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम, जिसके आगे बड़े-बड़े धुरंधर भी फेल हो जाते हैं। बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख ने आज साबित कर दिया कि उन्हें किंग ऐसे ही नहीं कहा जाता। वह बादशाह कहलाने के लायक है। अपने अभिनय और लुक्स के साथ-साथ लोगों की तरफ अपने बर्ताव के लिए प्रसिद्ध शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ विदेशों तक फैली है और इसके सबूत की किसी को जरूरत नहीं है। अपने लाजवाब अभिनय के दम पर पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले शाहरुख खान इंडस्ट्री के टॉप सुपरस्टार्स में शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग के साथ-साथ शाहरुख कमाई के मामले में भी बादशाह है?.......नहीं, तो आज जान लीजिए क्योंकि अभिनेता ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई बड़े-बड़े सितारों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पांच में शुमार हो गए हैं।
Shahrukh Khan: 'रईस' ने असल जिंदगी में दिखाई 'रईसी', सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से आगे निकले SRK