फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब नहीं होगा ऋतिक का लुक वायरल, 'सुपर 30' के मेकर्स ने किया ये खास इंतजाम

Fri, 02 Mar 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan film super 30 makers increase security for look leaking set pictures purpose
super 30 - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ के सेट से लगातार तस्वीरें लीक होने के बाद फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दरअसल प्रोडक्शन टीम नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक हो। जिसे देखते हुए टीम को इस तरह के इंतजाम करने पड़े।

 
hrithik roshan film super 30 makers increase security for look leaking set pictures purpose
super 30 - फोटो : अमर उजाला
कहानी की प्रामाणिकता को बनाये रखने के लिए फिल्म की टीम इसे वास्तविक स्थानों पर फिल्माना चाहती थी लेकिन फिल्म में सुपरस्टार रितिक रोशन की मौजूदगी के चलते यह संभव नही हो सका। टीम जब भी वास्तविक स्थानों पर शूटिंग की कोशिश करती तो सेट के आस-पास लोगों का हुजूम लग जाता था।
hrithik roshan film super 30 makers increase security for look leaking set pictures purpose
ऋतिक रोशन
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऋतिक रोशन एक पापड़ बेचने वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने शूटिंग को सीक्रेट तरीके से शूट करना का फैसला किया है। ऋतिक रोशन इस फिल्म में पहली बार बिहारी शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में ऋतिक के फैंस उन्हें इस नए लुक में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan film super 30 makers increase security for look leaking set pictures purpose
hrithik roshan
अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक को देखा हैं, लेकिन उनके इस लुक को देख निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन पुराने सभी किरदारों को भूल जाएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed