फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स वाइफ सुजैन के काम से खुश हुए ऋतिक रोशन, तारीफ में कही ये बात

Sun, 31 Jan 2021 11:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 Jan 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Impressed By Ex Wife Sussanne Khan Work Says Amazing
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग आज भी बरकरार है। ऋतिक और सुजैन दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के काम की इज्जत भी बहुत करते हैं। इसका नजारा अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। जब दोनों एक दूसरे के काम की सराहना करते हैं।

Hrithik Roshan Impressed By Ex Wife Sussanne Khan Work Says Amazing
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुजैन ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के घर को सजाया है। ऋतिक रोशन भी सुजैन खान के काम को काफी पसंद करते हैं। इसका नजारा भी हाल ही में देखने को मिला। जब ऋतिक ने सुजैन के काम की तारीफ की।

Hrithik Roshan Impressed By Ex Wife Sussanne Khan Work Says Amazing
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

दरअसल हाल ही में सुजैन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुजैन अपने इंटीरियर के काम को करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में सुजैन ने लिखा, 'जब ग्लैडिएटर्स वर्क खेल की तरह लगने लगे'। वहीं इस वीडियो पर सुजैन की तारीफ करते हुए ऋतिक ने कमेंट में लिखा, 'अमेजिंग'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Impressed By Ex Wife Sussanne Khan Work Says Amazing
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बता दें कि ऋतिक ही नहीं बल्कि कई सितारों ने इस वीडियो पर सुजैन की तारीफ की है। वीडियो में सुजैन खान भी अपने काम को काफी शिद्दत से करती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देखते हुए उनके दोस्त तो क्या फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Impressed By Ex Wife Sussanne Khan Work Says Amazing
जायद खान के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन सुजैन खान के परिवार के साथ पिकनिक मनाते हुए स्पॉट हुए थे। ऋतिक ने खुद ही इस ट्रिप की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋतिक के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान के भाई जायद खान और उनका परिवार भी नजर आए। ये तस्वीर किसी पिकनिक ट्रिप की लग रही थी। जिसमें इनके बच्चे भी साथ थे और सभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

पढ़ें: अवैध निर्माण मामला: सोनू सूद ने दी हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed