बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग सुपर 30 के लिए चर्चा में हैं। फिल्म में किरदार में ढलने के लिए अभिनेता को खूब मेहनत करनी पड़ी। इसमें उन्होंने अपने लुक्स से लेकर हेल्थ तक से समझौता किया। यहां उन्होंने वजन कम करने के लिए एक खास और मशहूर चीज लिट्टी चोखा खाई जिसे जानकर आपको हैरानी हो सकती है।
इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने जमकर खाया था लिट्टी चोखा, ये थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आम आदमी की तरह दिखने के लिए ऋतिक ने जिम तक जाना छोड़ दिया था। उनके लिए एक खास डाइट प्लान तैयार किया गया था। ऋतिक की यह मेहनत रंग लाई और वह रोल के लिए इतने पतले हो गए कि उन्हें पचानना तक मुश्किल हो रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब फिल्म सेट से उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं।
गौरतलब है कि ऋतिक ने डाइट में मशहूर डिश लिट्ठी चोखा भी शामिल किया था। अभिनेता ने इसकी मात्रा तब बढ़ा दी थी जब वह गर्मियों के दौरान शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जमकर लिट्टी चोखे का स्वाद लिया। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने कुक को इस डिश को पकाने के लिए खास निर्देश भी दिए थे। ऋतिक के इस डिश को खाने की वजह यह है कि यह फैट फ्री है।
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद से ऋतिक अपने पुराने रूटीन में वापस आ गये हैं। इसके लिए अभिनेता ने तुरंत जिम जाना शुरू किया। इस दौरान ऋतिक ने एक फोटो भी शेयर किया था जिस पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने भी कमेंट किया था। सुजैन ने लिखा था तुम 20 साल पहले जितने हॉट थे उससे ज्यादा आज हॉट लग रहे हो।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
फिल्म सुपर 30 की कहानी बहुत प्रेरणादायक और उत्साहित करने वाली है। इसमें एक ऐसे अध्यापक की कहानी को दिखाया जाएगा जो गरीब तबके के बच्चों को आईआईटी की कोचिंग देता है। बच्चों को दी गई ये शिक्षा इतनी कारगार साबित होती है कि हर साल उनकी कोचिंग से 90 फीसदी बच्चे आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई कर लेते हैं।