हिंदी फिल्म दर्शकों की बदलती पसंद का अंदाजा आखिरकार इसके सुपर सितारों और सुपर निर्माताओं को भी होना शुरू हो गया है। अब कोई भी सितारा कामयाबी की गारंटी नहीं है। खतरे की घंटी सबसे पहले निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में बजाई, अब बारी निर्माता आदित्य चोपड़ा की है। आदित्य ने अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘पठान’ को अब सोलो फिल्म न रखकर मल्टीस्टारर फिल्म बनाने का फैसला किया है।
‘डॉन 2’ के नौ साल बाद शाहरुख और ऋतिक का बड़े परदे पर होगा मिलन, यशराज फिल्म्स ने चली ये नई चाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल के पहले हफ्ते से ही शुरू होने जा रही निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में पहले सिर्फ अक्षय कुमार ही इकलौते हीरो थे। लेकिन उनकी पिछली फिल्म ‘लक्ष्मी’ का जो हाल हुआ उसके बाद साजिद ने न सिर्फ उनकी फीस में कटौती की बल्कि फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी को जोड़कर इसकी फेस वैल्यू बढ़ाने की पूरी कोशिश की है। यही काम अब आदित्य चोपड़ा फिल्म ‘पठान’ में करने जा रहे हैं।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ ही बननी थी। लेकिन अब यशराज फिल्म्स इस फिल्म को लेकर कोई बॉक्स ऑफिस रिस्क नहीं लेना चाहता। फिल्म की फेस वैल्यू बढ़ाने के लिए अब इसमें सलमान खान और ऋतिक रोशन के कैमियो जोड़े जा रहे हैं। कहा ये जा रहा है कि आदित्य ऐसा करके हिंदुस्तानी जासूसों का ‘एवेंजर्स’ जैसा यूनीवर्स खड़ा करने जा रहे हैं।
'टाइगर' फ्रेंचाइजी में सलमान रॉ के एजेंट बने हुए हैं वही फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन भी एक एजेंट ही हैं। इधर, शाहरुख की फिल्म 'पठान' भी एक एजेंट की ही कहानी है। इसलिए, आदित्य ने दिमाग चलाया है कि क्यों न यशराज फिल्म्स के सभी एजेंटों को साथ में लाया जाए। इससे फिल्म की लोकप्रियता भी बढ़ेगी और दर्शकों को कुछ नया देखने को भी मिलेगा। सिद्धार्थ आनंद ने यह प्रस्ताव ऋतिक रोशन के सामने रख दिया है। हालांकि, ऋतिक ने अभी तक इसके लिए हां नहीं कही है। ऋतिक और सिद्धार्थ फिल्म 'वॉर' में भी साथ काम कर चुके हैं इसलिए आशा है कि ऋतिक जल्द ही फिल्म 'पठान' में कैमियो करने के लिए भी हामी भर लेंगे।
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान का किरदार एक एजेंट का है जिसे विदेश में एक मिशन पर भेजा जाता है। इस मिशन पर शाहरुख खान के किरदार पठान की मुलाकात इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के किरदार से भी होगी। दीपिका भी फिल्म में एक एजेंट का ही किरदार निभा रही हैं जो पठान के मिशन में उसकी मदद करेगा। इनके अलावा फिल्म में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी एक एजेंट बनी हुई नजर आएंगी। इतने सारे बड़े-बड़े कलाकारों के बीच में एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे हैंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम। शाहरुख खान और ऋतिक रोशन इससे पहले फिल्म ‘डॉन 2’ में साथ काम कर चुके हैं, ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी।
आमिर ने दो साल से इंतजार कर रहे नीरज पांडे को कहा ना, शुरू करेंगे टी सीरीज की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म