देश में दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जाती है। चर्चित लोगों में अब इसका नया शिकार हुई हैं फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन। पिंकी को लगभग 10 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और इस समय वह आइसोलेशन में रहकर अपने दिन गुजार रही हैं।
ऋतिक रोशन की मां को हुआ कोरोना, योग और प्राणायाम से पा लिया संक्रमण पर खुद ही काबू
पिंकी अपने पति राकेश रोशन के साथ इस समय खंडाला में अपने फार्म हाउस पर हैं। कोरोना वायरस के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में पिंकी ने बताया है कि वह अपने पूरे परिवार और उनके यहां काम करने वाले सभी लोगों का हर 20 दिन में कोरोना वायरस का परीक्षण करवाते हैं। पिंकी ने बताया है कि उन्हें इस वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। उनके डॉक्टर ने बताया कि लगातार योग और प्राणायाम करते रहने की वजह से उन्हें इस वायरस से लड़ने में काफी मदद मिली है।
पिंकी के हिसाब से इस वायरस का पता कुछ 10 दिन पहले चला है लेकिन उनके अंदर यह वायरस लगभग 15 दिन से मौजूद था। शुक्रवार को वह एक बार फिर से अपना परीक्षण करवाने वाली हैं। पिंकी ने उम्मीद जताई है कि हो सकता है कि इस परीक्षण में उनकी रिपोर्ट नकारात्मक आए। इस समय पिंकी की मां, उनकी बेटी सुनैना और उनकी नातिन सुनारिका उनके साथ फार्महाउस पर ही हैं और सभी सावधानियों का ध्यान रख रही हैं।
राकेश रोशन ने भी पिंकी की तबीयत के बारे में बताया है कि अब उनमें बहुत सुधार है। ऋतिक रोशन अपने बच्चों रेहान और ऋदान के साथ इस समय जुहू स्थित अपने घर में ही हैं। उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का पूरा सफर अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अपने घर में ही बिताया है। सुजैन अपने बच्चों की चिंता करते हुए ऋतिक के साथ फिर से कुछ महीनों के लिए रहने आ गई थीं।
#prayersarepowerful #universeispowerful🌍
A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on
इससे पहले पिंकी रोशन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस के बारे में प्रतिक्रिया देने की वजह से चर्चा में थीं। पिंकी रोशन ने हाल ही में इस मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ पिंकी ने लिखा है, 'सच्चाई सभी को जाननी है, लेकिन सच्चा किसी को नहीं बनना।' पोस्ट के साथ #universeispowerful, #prayersarepowerful जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। इस पोस्ट के जरिए पिंकी ने कई लोगों पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। पिंकी ने जो सवाल खड़े किए हैं वह वाजिब भी हैं। पिंकी की तरफ से इन सवालों पर सफाई नहीं दी गई है। अब एक तरफ वह न्याय की बात कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सवाल भी खड़े कर रही हैं, ऐसे में उनका यह पोस्ट सभी को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
पढ़ें: कृति खरबंदा ने तमिल फिल्म से शुरू किया करियर, फिर इस तरह बनाई बॉलीवुड में पहचान
