{"_id":"5b5ec1204f1c1bab7d8b56e0","slug":"hrithik-roshan-movie-date-with-sons-ex-wife-sussanne","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोबारा शादी कर सकते हैं ऋतिक और सुजैन, बच्चों के साथ मूवी डेट पर साथ आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोबारा शादी कर सकते हैं ऋतिक और सुजैन, बच्चों के साथ मूवी डेट पर साथ आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर ऋतिक रोशन के फिर से शादी की खबरें हैं। साल 2014 में तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन को अक्सर साथ में आउटिंग करते हुए देखा जाता रहा है। दोनों ने फैसला लिया था कि अपने टूटे रिश्ते का असर वो दोनों बच्चों पर नहीं पड़ने देंगे। इसके चलते ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ कभी वैकेशन, कभी मूवी डेट तो कभी डिनर डेट पर देखे जाते रहे।
2 of 5
Hrithik Roshan
हाल ही में ये फैमिली यानी कि ऋतिक, सुजैन, ऋहान और ऋदान फिल्म देखने साथ पहुंचीं। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे सुजैन और ऋतिक का तलाक भले हो चुका हो पर दोनों की दोस्ती अब भी कायम है।
3 of 5
Hrithik Roshan
खबरें ये भी है कि ऋतिक फिर से सुजैन से शादी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने पापा राकेश रोशन को भी मना लिया है। सुजैन भी इसके लिए तैयार हैं। लोग कहने लगे हैं कि वो दिन दूर नहीं जब दोनों फिर से विधिवत पति-पत्नी बन जाएंगे लेकिन फिलहाल शादी की कोई खबर नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hrithik Roshan
बता दें ऋतिक और सुजैन के दूर जाने में कंगना रनौत को लेकर हुए विवाद का बड़ा हाथ था। कंगना ने जब मीडिया में ऋतिक की ई मेल्स लीक करनी शुरू की तो सबसे पहले सुजैन ही ऋतिक के समर्थन में आई थीं। इतना ही नहीं 14 साल चले इस रिश्ते के टूटने की वजह सुजैन और अर्जुन रामपाल का कथित अफेयर बता जा रहा था। हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाहें निकली।
विज्ञापन
5 of 5
super 30
- फोटो : अमर उजाला
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।