फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुपर 30' के सेट से ऋतिक रोशन की तस्वीरें आई सामने, पहचानना हो जाएगा मुश्किल

Fri, 01 Jun 2018 08:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan new look from the sets Anand Kumar biopic Super 30
super 30 - फोटो : twitter
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहलाने वाले ऋतिक रोशन की जो तस्वीर सामने आई है उसमें आप ऋतिक को पहचान नहीं पाएंगे। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के लिए वह अपने फिजीक पर खास ध्यान भी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।
Hrithik Roshan new look from the sets Anand Kumar biopic Super 30
super 30
पटना के आनंद कुमार पर बन रही फिल्म के लिए ऋतिक ने उनके जैसा लुक भी कैरी करना शुरू कर दिया है। बढ़ी हुई दाढ़ी, बिखरे बाल में ऋतिक वाकई आनंद कुमार लग रहे हैं। ऋतिक का ये लुक देखकर खुद आनंद कुमार भी दंग रह जाएंगे।
Hrithik Roshan new look from the sets Anand Kumar biopic Super 30
super 30
ऋतिक ने खुद को आनंद कुमार की बॉयोपिक के लिए ऐसे तैयार किया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता जा रहा है। ऋतिक की ये लेटेस्ट तस्वीरें सेट की हैं। बता दें कि ये फिल्म का तीसरा शेड्यूल है। पहले और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पटना और बनारस में पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan new look from the sets Anand Kumar biopic Super 30
super 30
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
Hrithik Roshan new look from the sets Anand Kumar biopic Super 30
super 30 - फोटो : अमर उजाला
अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक को देखा हैं, लेकिन उनके इस लुक को देख निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन पुराने सभी किरदारों को भूल जाएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed