{"_id":"686d216a5d0b5ba04d0503b0","slug":"hrithik-roshan-pens-heartfelt-note-as-he-wraps-up-film-war-2-director-ayan-mukerji-co-star-jr-ntr-kiara-advani-2025-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 08 Jul 2025 07:22 PM IST
सार
Hrithik Roshan On War 2 Wraps: अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी हुई है। इस पर एक्टर ने इमोशनल नोट लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग हुई पूरी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर कबीर के रूप में वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर ऋतिक रोशन भावुक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
2 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केक काटकर मनाया जश्न
ऋतिक रोशन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया है। शूटिंग पूरी होने पर टीम ने केक काटा है। इसके साथ ऋतिक रोशन ने लिखा है, 'फिल्म 'वॉर 2' के लिए कैमरा बंद होने के बाद मिली-जुली भावनाएं महसूस हो रही हैं। 149 दिनों तक लगातार रोलिंग, एक्शन, डांस, ब्लड, पसीना, चोटें... और इस सबकी कीमत वसूल हुई है'!
3 of 5
वॉर 2
- फोटो : एक्स- @taran_adarsh
जूनियर एनटीआर और कियारा को कहा शुक्रिया
ऋतिक ने पोस्ट में जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए लिखा है, 'सर, आपके साथ काम करना और साथ मिलकर कुछ विशेष बनाना मेरे लिए सम्मान की बात है'। वहीं कियारा आडवाणी को टैग करके लिखा है, 'मैं बहुत उत्साहित हूं कि दुनिया आपके घातक पक्ष को देखे, आपके साथ स्क्रीन साझा करना शानदार अनुभव रहा'।
अगस्त में रिलीज होगी फिल्म
ऋतिक रोशन ने आगे लिखा है, 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि आप सभी आदि और अयान के कमाल के सिनेमाई विजन को देखें। 'वॉर 2' के सभी कलाकारों और क्रू को, अपनी प्रतिभा को साझा करने और हर एक दिन अपना बेस्ट देने के लिए तहेदिल से शुक्रिया'। आखिर में, कबीर के शूटिंग का खत्म होना कहना हमेशा कड़वा-मीठा अनुभव होता है। मुझे फिर से खुद जैसा महसूस करने में कुछ दिन लगेंगे। अब 14 अगस्त, 2025 को आप सभी के सामने अपनी फिल्म पेश करने की यात्रा पर निकल पड़े हैं'।
विज्ञापन
5 of 5
वॉर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पाई थ्रिलर फिल्म है 'वॉर 2'
यह फिल्म साल 2019 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' का ही सीक्वल है। अयान मुखर्जी ने सीक्वल का निर्देशन किया है। इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म है। तेलुगु में 'वॉर 2' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पर नागा वामसी ने हासिल किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।