बेहतरीन एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन के कैंसर की खबर जैसे ही ऋतिक रोशन ने दी सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई यह बात जानकर सन्नाटे में आ गया। आम हो या खास किसी को भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री को पहला सुपरहीरो देने वाले राकेश रोशन की इस खबर के बाद उनके फैंस काफी दुखी है और लगातार उनके सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं।
राकेश रोशन की बीमारी का खुलासा होते ही फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़, इमोशनल होकर किए ऐसे पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक फैन ने ट्वीट किया - 'सुपरहीरो का पिता खुद भी एक सुपरहीरो है। भगवान से दुआ करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाए।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'हम लोगों की दुआएं राकेश रोशन सर के साथ हैं। मुझे यकीन है कि वह इस परेशानी का भी डटकर सामना करेंगे।'
Dad of a superhero is a superhero himself, wishing Rakesh sir a speedy recovery from this. Our prayers and best wishes are with you. @RakeshRoshan_N Sir has been an inspiration for all. Am blessed to get all the education from him. He will overcome all the challenges again like before.
एक और यूजर ने लिखा - 'ऋतिक तुम बहुत अच्छे बेटे और पिता हो। बुरी चीजों को इग्नोर करो। वही करो जो तुम्हारे परिवार के लिए अच्छा हो।' एक और यूजर ने लिखा - 'गेट वेल सून।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'राकेश सर के लिए दिल से दुआ करता हूं। हम लोग आपकी और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्दी ठीक हो जाइए हमारे सुपरहीरो।'
Hrithik, you are a Good son and a Great father. Ignore the haters and keep doing what is good for you and your family. Always. 😇👍 Get well soon @RakeshRoshan_N sir Prayers for Rakesh sir 🙏🙏speedy recovery.... We all r waiting for many n more movies.... Please sir get well soon... Superhero 🙏🙏
आपको बता दें, चंद घंटे पहले ही ऋतिक रोशन ने जिम की एक फोटो पोस्ट करते हुए राकेश रोशन की बीमारी का खुलासा किया था। ऋतिक ने लिखा था - 'मैंने आज सुबह अपने पिता से एक फोटो खिंचवाने के लिए कहा । आज अपनी सर्जरी के दिन भी उन्होंने जिम नहीं मिस किया । वो एक बहुत मजबूत इंसान हैं । कुछ हफ्ते पहले ही पता चला कि उनको शुरुआती स्टेज का squamous cell carcinoma हो गया है।'
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
ऋतिक ने आगे लिखा - 'यह उनके गले को प्रभावित कर रहा है। वो इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । मेरा परिवार बहुत खुशनसीब है जो हमें उनके जैसा लीडर मिला।' ऋतिक के इस पूरे मैसेज से साफ है कि राकेश रोशन को ये बीमारी हुई है । बता दें कि squamous cell carcinoma एक तरह का स्किन कैंसर होता है। राकेश रोशन का इलाज शुरू हो चुका है। ऋतिक ने अपने पिता के निर्देशन में 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था।
