देश के प्रसिद्ध व महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 14 नवंबर को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया । इस बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने इस पर दुख जताया है।
ऋतिक रोशन ने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर जताया दुख, बोले- लोग नहीं जानते हैं कि हमने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा- ‘बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि कल हमने एक बड़ा गणितज्ञ खो दिया जो भारत के आधुनिक युग में पैदा हुआ था। बिहार के एक गांव में जन्मे वशिष्ठ नारायण सिंह ने गणित के कुछ सबसे कठिन समीकरणों को हल किया था। उनके निधन से मैं दुखी हूं।'
Not many people know that yesterday we lost one of the biggest mathematicians that India produced in modern era. Vashishtha Narayan Singh, born in a village in Bihar, solved some of the most difficult equations of mathematics. Deeply saddened by his demise. https://t.co/uYL1mYhzrJ
वशिष्ठ नारायण सिंह... युवावस्था में 'वैज्ञानिक जी' के नाम से मशहूर थे। करीब 40 साल से वह मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थे। बिहार के पटना स्थित एक अपार्टमेंट में गुमनामी का जीवन बिता रहे थे। किताबें, कॉपियां और पेंसिल ही उनके सबसे अच्छे दोस्त रहे।
पटना साइंस कॉलेज से पढ़ने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह गणित में कुछ गलत पढ़ाने पर अपने शिक्षक को भी टोक देते थे। इस बात का पता जब कॉलेज प्राचार्य को चला था तो उन्होंने उनकी अलग से परीक्षा ली थी। इसमें वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी अकादमिक रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में अबराम सहित पहुंचे ये स्टार किड्स, शाहरुख-सोनाली ने भी बांधा समां