{"_id":"5d20ff8a8ebc3e6cb47b23b9","slug":"hrithik-roshan-says-i-felt-only-tiger-had-the-power-to-stand-in-front-of-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन बोले-यही शख्स दे सकता है मुझे चुनौती, इसके अलावा कोई और मेरे सामने नहीं टिकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक रोशन बोले-यही शख्स दे सकता है मुझे चुनौती, इसके अलावा कोई और मेरे सामने नहीं टिकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 के चलते सुर्खियों में हैं। ट्रेलर में ऋतिक के लुक को देखकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। दूसरी तरफ वो टाइगर श्रॉफ के साथ भी एक फिल्म में नजर आ आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भी अब पूरी हो चुकी है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक अपने करियर और टाइगर श्रॉफ के बारे में बातचीत की।
2 of 5
Hrithik Roshan
जीक्यू को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा कि न ही मैं बहुत बेहतरीन एक्टर नहीं हूं और न ही सबसे फिट इंसान। मेरी लिए फिल्में बनाना आसान नहीं है। कोई दूसरा एक्टर आसानी से उन चीजों को कर सकता है जिन्हें करने में मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
3 of 5
super 30
- फोटो : social media
'मैं हमेशा उन फिल्मों की तलाश में रहता हूं जो मुझे मोटिवेट करती हैं। सुपर 30 ने मुझे वो चुनौती दी है। खासकर इस फिल्म का क्लाइमैक्स लोगों को बहुत पसंद आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Shroff
- फोटो : file photo
अपनी अगली फिल्म के बारे में ऋतिक ने कहा, 'काबिल और सुपर 30 जैसी फिल्में करने के बाद, मुझे एक ऐसी पॉवर की जरूरत थी जो मुझे मेरा सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करे। मुझे अपनी परफॉर्मेंस ही अच्छी नहीं लग रही थी तब मुझे लगा कि मेरे सामने खड़े होने का पॉवर सिर्फ टाइगर के पास है। मुझे लगता है कि टाइगर ऐसा है जो मेरे सामने टिक सकता है और मुझे चुनौती दे सकता है। मुझे नहीं लगता कोई और शख्स मुझे इस स्तर पर प्रेरित कर पाता जितना टाइगर ने मुझे किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन से अपने रिश्ते को लेकर कहा, 'मेरा, सुजैन का रिश्ता एक-दूसरे और हमारे बच्चों के लिए बहुत ही प्यारा है। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं। ये एक अच्छी सोच को दर्शाता है। एक चीज हम सभी को हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि प्यार कभी नफरत में नहीं बदल सकता और अगर जहां नफरत है तो मान लो कि प्यार था ही नहीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।