फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक ने याद किया 'सुपर 30' का पापड़ बेचने वाला सीन, अमर उजाला को बताई शूटिंग के दौरान की दिक्कतें

Thu, 27 Jun 2019 07:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Jun 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan shares super 30 papad sell scene and how difficulties to shoot this
Hrithik Roshan - फोटो : Social Media

ऐसा भारत में ही हो सकता है कि कोई आईआईटी से निकला छात्र आपको सड़कों पर पापड़ बेचता नजर आ जाए, ठीक ऐसा ही सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार के जीवन में हो चुका है। जी हां, आनंद कुमार ने जब सरकारी नौकरी को ठुकरा कर गरीब बच्चों को पढ़ाने को ही अपने जीवन का ध्येय बनाया तो एक समय उनके जीवन में ऐसा भी आया कि उन्हें अपने मां के हाथ के बने पापड़ बेचने के लिए फेरी लगानी पड़ी। 

hrithik roshan shares super 30 papad sell scene and how difficulties to shoot this
Hrithik Roshan - फोटो : Social Media

आनंद के जीवन का यह दौर फिल्म सुपर 30 में फिल्माने के लिए ऋतिक रोशन ने ठीक उसी माहौल में जाकर पापड़ बेचे जिस घुटन में आनंद कुमार ने अपने जीवन के ये दिन बिताए। सुपर 30 की मेकिंग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पापड़ बेचने के ये दृश्य राजस्थान की भीषण गर्मी में पिछले साल फिल्माए गए थे। 

hrithik roshan shares super 30 papad sell scene and how difficulties to shoot this
super 30 - फोटो : social media

इस दृश्य के लिए ऋतिक को पापड़ बेचने वाला जैसा दिखाने का संघर्ष भी कम नहीं था। ऋतिक को पापड़ बेचने वाले जैसा दिखाना बहुत बड़ी चुनौती थी। और, इस खास दृश्य के लिए ऋतिक का कम से कम 10 बार लुक टेस्ट लिया गया। उनको धूप में तपा हुआ तो दिखाना ही था, फिल्म का ये सीन भी चिलचिलाती गर्मी में खुले में शूट करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan shares super 30 papad sell scene and how difficulties to shoot this
super 30 - फोटो : social media

इस दृश्य की याद करते हुए ऋतिक रोशन कहते हैं, ‘यह दृश्य मेरे करियर की अब तक की फिल्मों के कुछ सबसे कठिन दृश्यों में से एक है। शूटिंग का समय, वहां की जगह और वहां का तापमान कुछ भी वैसा नहीं था, जिसका मैं आदी हो चुका हूं। और, ये तकलीफ सिर्फ मेरी ही नहीं थी बल्कि यह दृश्य शूट कर रही पूरी टीम को इन हालात से गुजरना पड़ा।'

विज्ञापन
hrithik roshan shares super 30 papad sell scene and how difficulties to shoot this
super 30 - फोटो : Twitter

ऋतिक रोशन ने आगे कहा, 'आनंद कुमार जैसा दिखने के लिए होने वाली दिक्कतों में सहज रहना ही मेरी चुनौती थी और पूरी टीम ने इसमें मेरी मदद की। आनंद कुमार के जीवन पर लिखी ये कहानी पढ़ते समय सबसे ज्यादा कष्ट मैंने यह दौर समझते हुए ही महसूस किया था। आनंद के जीवन का यह निर्णायक मोड रहा और इसी के बाद आनंद कुमार वह बने जो वह आज हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed