फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' की रिलीज तारीख क्यों बढ़ा दी गई आगे, वजह कहीं ये तो नहीं

Sun, 10 Feb 2019 12:59 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 10 Feb 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 Anand Kumar Biopic may release on 26 july
super 30 - फोटो : अमर उजाला

फैंस को ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan ) की फिल्म 'सुपर 30' का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब ये इंतजार 26 जुलाई तक बढ़ने वाला है। जीहां खबर है कि ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' अब 26 जुलाई 2019 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Hrithik Roshan Super 30 Anand Kumar Biopic may release on 26 july
hrithik roshan

फिल्म पिछले काफी समय से अधर में लटकी पड़ी है। कभी डायरेक्टर विकास बहल के ऊपर लगे मीटू आरोपों के कारण इसके पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हुई तो कभी कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' के कारण ऋतिक को अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलनी पड़ी।

Hrithik Roshan Super 30 Anand Kumar Biopic may release on 26 july
Hrithik Roshan
पहले ये फिल्म इसी 25 जनवरी को रिलीज होनी थी। फिर खबर आई कि निर्माताओं ने फिल्म के कुछ और हिस्से की शूटिंग करने का फैसला किया है, जिससे इस बायोपिक को बेहतर और व्यापक रूप दिया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 Anand Kumar Biopic may release on 26 july
Hrithik Roshan

बता दें सुपर 30 विकास बहल की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। हालांकि विकास फिलहाल इस प्रोजेक्ट से बाहर हैं। यह फिल्म बिहार के टीचर आनंद कुमार के जीवन पर बनाई जा रही है। जाने-माने गणितज्ञ आनन्द कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी के एग्जाम के लिए तैयार करते हैं। ये फिल्म उन्ही के जीवन पर बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 Anand Kumar Biopic may release on 26 july
super 30
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed