{"_id":"5c305e9abdec22571a17cf3a","slug":"hrithik-roshan-tops-list-of-world-s-most-handsome-actors-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे ऋतिक रोशन, इन स्टार्स को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे ऋतिक रोशन, इन स्टार्स को छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेताओं की साल 2018 की लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं रितिक ने इसी के साथ एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि उनका जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। उन्होंने दुनिया के हैंडसम सितारों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि यह रिपोर्ट worldstopmost डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है।
2 of 5
Hrithik Roshan
इस लिस्ट में रितिक ने टॉम हिडलस्टन, हेनरी केविल,नोहा मिल्स, रॉबर्ट पैटिनसन, डेविड बोरियानस जैसे बड़े स्टार्ट को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह बनाई है। वहीं इससे पहले वह साल 2012 में दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुके हैं।
3 of 5
hrithik roshan
वहीं ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्म कृष-4 को लेकर व्यस्त हैं। निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की कृष-4 की शूटिंग 2019 में शुरू होनी है। काफी दिनों से चल रही इन खबरों के बाद बताया जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ ट्विस्ट होगा। सूत्रों की मानें तो नई कहानी के प्लॉट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दो हीरोइनों के लिए जगह बनी है। पहले फिल्म में कटरीना कैफ के होने की भी खबरें थीं लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : Instagram
खबरों के अनुसार- पिछले कुछ समय में राकेश रोशन कई नई लड़कियों से मिले हैं। वे किसी फ्रेश चेहरे के साथ एक स्थापित चेहरे को लेना चाहते हैं। इनमें यामी गौतम, भूमि पेडनेकर और कृति सेनन भी ऋतिक रोशन की हीरोइन बनने की रेस में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Hrithik roshan brand Ambassadar of tata tigor
इधर ऋतिक सुपर 30 पूरी करने के बाद यशराज फिल्म्स की एक फिल्म के लिए विदेश में शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद संजय लीला भंसाली से भी उनकी बातचीत की चर्चा है। बताया जाता है कि भंसाली ने चर्चित उपन्यास इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के अधिकार खरीदे हैं। वह भगवान शिव के रोल के लिए ऋतिक से बात कर रहे हैं। ऋतिक ने रजामंदी भी दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।