फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए आखिर क्यों 200 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजने को मजबूर हुए दिलीप कुमार और सायरा बानो?

Sat, 05 Jan 2019 11:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Jan 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Know Why Dilip Kumar And Saira Banu Slaps Defamation Notice on Mumbai Builder
dilip kumar
अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने बांद्रा इलाके में 250 करोड़ रुपये की अपनी संपत्ति पर गलत दावे करने पर बिल्डर समीर भोजवानी को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने भोजवानी से माफी मांगने और अपने बयान से उन्हें आमजन में बदनाम करने के एवज में 200 करोड़ रुपये हर्जाना के रूप में मांग की। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मानहानि का नोटिस भेजने के लिए सायरा बानो और दिलीप कुमार क्यों मजबूर हुए तो आइए बताते हैं पूरा किस्सा। 
Know Why Dilip Kumar And Saira Banu Slaps Defamation Notice on Mumbai Builder
dilip kumar

दरअसल अभिनेता दिलीप कुमार का मुंबई के घर को लेकर पिछले 10 बरसों से विवाद चल रहा है। असल में सायरा बानो चाहती हैं कि दिलीप साहब जिस घर में बरसों रहे, उस घर को फिर से डेवेलप करके वहां उनका म्यूजियम बनवाया जाए। जहां उनकी तमाम यादगार चीजों के साथ उनको मिले अवार्ड्स वगैरह रखे जा सकें। जिससे उनकी यादें कायम रहें।

Know Why Dilip Kumar And Saira Banu Slaps Defamation Notice on Mumbai Builder
dilip kumar

सायरा चाहती हैं कि इस म्यूजियम का उद्घाटन दिलीप साहब खुद अपने हाथों से करें लेकिन बिल्डर समीर भोजवानी खुद को 250 करोड़ के बंगले का कानूनन मालिक बता रहा है जो कि सायरा बानो के हिसाब से गलत है। इसलिए सायरा ने इस मामले में पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और फिर पीएम मोदी से इस मामले को सुलझाने का अनुरोध किया था लेकिन कुछ खास हुआ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Why Dilip Kumar And Saira Banu Slaps Defamation Notice on Mumbai Builder
dilip kumar
इसलिए अब जाकर सायरा बानो ने कानून का रास्ता अपनाते हुए बिल्डर को नोटिस भेजा है। दिलीप कुमार पिछले करीब 10 बरसों से अपनी खराब तबीयत के कारण खुद इस तरह के मामलों को हल करने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए उनकी पत्नी सायरा उनकी जगह खुद ट्वीट करके इस लड़ाई को लड़ रही हैं।
विज्ञापन
Know Why Dilip Kumar And Saira Banu Slaps Defamation Notice on Mumbai Builder
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
अभिनेता दंपति ने जनवरी 2018 में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने भोजवानी पर बांद्रा के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित 250 करोड़ रूपये मूल्य की संपत्ति के मालिकाना हक के कागजात में जालसाजी करने के आरोप लगाया था। भोजवानी ने 21 दिसंबर 2018 को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर घोषणा की थी कि वह उपरोक्त संपत्ति के ‘‘न्यायपूर्ण स्वामी’’ हैं। बता दें कि दिलीप कुमार का बंगला बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल इलाके में स्थित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed