फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल बोले- पिता की वजह से नहीं मिला कोई भी काम, मैंने अपने संघर्ष से दिया नेपोटिज्म को जवाब

Sat, 05 Jan 2019 10:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Jan 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Special interview with amar ujala
अभिनेता विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

अंग्रेजी साहित्य में मास्टर्स करके पंजाब से नौकरी की तलाश में आया एक शख्स तीन दशक पहले जब मुंबई की एक चाल में रहने और दिहाड़ी कमाने के लिए परदे पर हीरो के हाथों पिटने को मजबूर हुआ तो उसे भी कहां पता रहा होगा एक दिन उसका बेटा भी हीरो बनेगा। ये पिता हैं हिंदी सिनेमा के मशहूर स्टंट निर्देशक शाम कौशल। विक्की कौशल की गिनती आज की तारीख में हिंदी सिनेमा के टॉप 5 सितारों में होती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके विक्की सिनेमा में आए अनुराग कश्यप के शागिर्द बने और अब बन चुके हैं अदाकारी के उस्ताद। अमर उजाला ने विक्की कौशल से उनके अब तक के सफर के बारे में ये बातचीत की।

Vicky Kaushal Special interview with amar ujala
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा में जब लोग नेपोटिज्म की बात करते हैं तो फिर आपका नाम उसमें शामिल होता है क्या?
मेरा अब तक का संघर्ष ही इसका जवाब है। मुझे कोई भी काम मेरे पिता की वजह से नहीं मिला। न ही कभी मैंने उनके नाम का सहारा लेने की कोशिश की। मेरे पिता ने पंजाब से मुंबई आकर गरीबी की इंतेहा देखी है। मलाड की एक चॉल में मेरा जन्म हुआ और सिनेमा में मेरा जन्म कैमरे के पीछे। गैंग्स ऑफ वासेपुर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब एक्टिंग करते थे तो मैं क्लैप ब्वॉय होता था। रमन राघव में वह सीरियल किलर थे और मैं पुलिसवाला। उस एक फ्रेम तक पहुंचने के लिए मैंने सालों तक इंडस्ट्री में पसीना बहाया है।
Vicky Kaushal Special interview with amar ujala
फाइल फोटो

ज़ुबान, मसान, रमन राघव के बाद साल 2018 तो देखा जाए एक तरह से विक्की कौशल का साल रहा। ओटीटी से लेकर बड़े परदे तक विकी कौशल की पांच फिल्में पिछले साल रिलीज हुईं। मंजिल अब कितनी करीब दिख रही है?
हां, साल 2018 मेरे लिए काफी अच्छा रहा। राजी ने सौ करोड़ से ऊपर का कारोबार किया। लव पर स्क्वॉयर फुट और लस्ट स्टोरीज ने मुझे सोशल मीडिया पर बहुत प्यार दिया। मनमर्जियां ने मेरे भीतर के अभिनेता को एक नई उड़ान दी।
 और संजू?
संजू जैसी फिल्में जिंदगी भर की यादगार बन जाती हैं। राजकुमार हिरानी ने मुझमें कमली के शेड्स देखे होंगे तभी ये फिल्म मुझे मिली। फिल्म संजू रणबीर कपूर की फिल्म है लेकिन ये फिल्म आपको मेरी वजह से भी याद रही तो यही मेरी अदाकारी का ईनाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Special interview with amar ujala
vicky kaushal
आपके लिए किसी फिल्म की कामयाबी का पैमाना क्या है? फिल्म को उसके कारोबार के लिए याद रखना या फिर फिल्म को उसके किरदारों के लिए?
सिनेमा कारोबार है। कोई भी मुझे फिल्म में लेता है तो वह पहले ये देखता है कि इसका रिटर्न उसे क्या मिलने वाला है। कोई भी फिल्म आपको इसलिए नहीं देता कि आप किसे जानते हैं या आपका किसी के साथ रिश्ता क्या है। हर फिल्म मुनाफा कमाने के लिए बनती है। तो अगर किसी फिल्म को उसके कारोबार के लिए याद रखा जाता है तो इसमें बुराई नहीं है। पर एक एक्टर के लिए जरूरी है कि उसे उसके किरदारों के नाम से याद रखा जाए।
विज्ञापन
Vicky Kaushal Special interview with amar ujala
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला
विक्की का अनुभव बहुत काम आया
फिल्म उरी बहुत बड़े कैनवास की फिल्म है लेकिन हमने इसे बहुत कम बजट में बनाया है। किसी भी नए निर्देशक को बड़ा बजट मिलता भी नहीं है। हमने खूब मेहनत की और फिल्म की क्वालिटी से समझौता किए बिना शूट करने के सरल तरीके ढूंढ निकाले। सर्बिया में फिल्म की शूटिंग हुई है। जहां हमने जंगल, बारिश और हाड़ कंपा देने वाली ठंड में शूटिंग की। बजट के भीतर ही फिल्म बनाने के लिए जरूरी था कि हम कम से कम रीटेक करें इसके लिए हमने शूटिंग से पहले हर सीन की कई कई बार रिहर्सल की। विक्की अपने किरदार के लिए ही नहीं बल्कि पूरी यूनिट के लिए बहुत काम आए। वह बहुत मेहनती हैं। सिनेमा की उन्हें समझ है और कैमरे के पीछे का उनका अनुभव शूटिंग में भी हमें बहुत काम आया।
आदित्य धर निर्देशक- 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed