फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस टीवी एक्टर की खुली किस्मत, पहली ही फिल्म में ऋतिक के साथ मिला काम करने का मौका

Tue, 20 Mar 2018 01:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan upcoming biopic SUPER 30 nandish sandhu will be cast in his brother role
super 30

बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के बाद सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म के सेट से ऋतिक का लुक कई बार वायरल भी हो चुका है। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट कुमकुम भाग्य फेम टीवी एक्ट्रेस  मृणाल ठाकुर को साइन किया गया है। वहीं फिल्म में ऋतिक के भाई के किरदार के लिए पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी।

 

Hrithik Roshan upcoming biopic SUPER 30 nandish sandhu will be cast in his brother role
super 30

खबरों की मानें तो सुपर 30 फिल्म के लिए नंदीश संधू को कास्ट किया गया है। नंदीश फिल्म में आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार का किरदार निभाएंगे। बता दें कि नंदीश को कलर्स चैनल के मशहूर सीरियल ‘उतरन’ से लोकप्रियता मिली थी। नंदीश इस फिल्म के जरिए ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करेंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। इस बॉयोपिक फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

Hrithik Roshan upcoming biopic SUPER 30 nandish sandhu will be cast in his brother role
super 30 - फोटो : twitter
बता दें, सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बायोपिक है जो आईआईटी के लिए बच्चों को फ्री कोचिंग देते हैं। आनंद एक मेथमेटिकल गुरु हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एंट्रेस पास कर प्रवेश लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan upcoming biopic SUPER 30 nandish sandhu will be cast in his brother role
super 30 - फोटो : अमर उजाला

बात की जाए नंदीश की तो वह टीवी पर कई सीरियल्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके है। इस लिस्ट में ‘कस्तूरी’, ‘ख्वाहिश’, ‘कयामत’, ‘हम लड़कियां’, ‘उतरन’, ‘फिर सुबह होगी’ और ‘बेइंतहा’ जैसे कई सीरियल्स शामिल हैं। अब देखना यह है कि फिल्म से नंदीश की किस्मत चमकती है या नहीं। ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed