फिल्मकार विशाल भारद्वाज इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे लेकिन दोनों स्टार्स की सेहत बिगड़ने के कारण फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। हाल ही में इरफान खान ने अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी हुई है और वह उसका इलाज कराने के लिए विदेश जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका भी पीठ दर्द की परेशानी झेल रही हैं।
{"_id":"5aaf5f334f1c1b5a598b4d3e","slug":"vishal-bhardwaj-have-decided-to-wait-till-the-time-deepika-padukone-and-irrfan-khan-gets-cured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस काम के लिए इरफान का इंतजार करेंगी दीपिका पादुकोण, विशाल भारद्वाज ने भी दिया साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस काम के लिए इरफान का इंतजार करेंगी दीपिका पादुकोण, विशाल भारद्वाज ने भी दिया साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
irrfan khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
vishal
दोनों की सेहत को देखते हुए विशाल भारद्वाज ने फिल्म को फिलहाल पोस्टपोंड कर दिया है। विशाल भारद्वाज इरफान खान के ठीक होने का इंतजार करेंगे और फिर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। विशाल भारद्वाज ने खुद ट्वीट कर जानकारी शेयर की।
Irrfan Vishal
विशाल भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, इरफान एक योद्धा हैं और हमें पता है कि वह यह लड़ाई जीत जाएंगे। इसलिए दीपिका पादुकोण, प्रेरणा अरोड़ा और मैंने अपनी फिल्म को पुनर्निधारित करने का फैसला किया है और हम हमारे योद्धा के विजेता के रूप में लौटने के बाद नई ऊर्जा और जश्न के साथ इसे शुरू करेंगे।
Irrfan is a warrior and we know he will conquer this battle. Therefore @deepikapadukone, Prernaa @kriarj and I have decided to reschedule our film and start with renewed energy and celebration when our warrior returns as a winner.
— Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) March 19, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan
आपको बता दें कि दीपिका और इरफान फिल्म पीकू में साथ काम कर चुके हैं। वहीं विशाल भारद्वाज की फिल्म में दीपिका पादुकोण माफिया राहिमा खान के किरदार में नजर आएंगी। जिन्हें सपना दीदी के नाम से जाना जाता है। वहीं इरफान खान लोकल गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब माफिया, क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित होगी।
विज्ञापन
Blackmail
वहीं इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसा लग रहा था कि इरफान की बीमारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने बताया कि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।