फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz: 'तौबा तौबा' में विक्की के डांस मूव्स के कायल हुए ऋतिक, तारीफ में लिखा नोट, अभिनेता ने कहा- जीवन सफल

Thu, 04 Jul 2024 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 04 Jul 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan was impressed by Vicky Kaushal dance moves in Bad newz song Tauba Tauba see actor reply
ऋतिक रोशन और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम hrithikroshan, vickykaushal09

'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंड कर रहा है और इसकी तारीफ भी हो रही है। हाल ही में, विक्की कौशल के कातिलाना मूव्स ने अभिनेता ऋतिक रोशन का ध्यान अपनी ओर खींचा। 'तौबा तौबा' नाम का यह गाना हाल ही में, रिलीज किया गया। 'तौबा तौबा' शीर्षक वाले इस पार्टी नंबर के वीडियो में गायक करण औजला के अलावा फिल्म की मुख्य जोड़ी, विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी शामिल हैं। अब इस गाने के लिए ऋतिक रोशन ने विक्की कौशल के डांस की तारीफ की है, जिसपर अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।

Hrithik Roshan was impressed by Vicky Kaushal dance moves in Bad newz song Tauba Tauba see actor reply
तौबा-तौबा गाना - फोटो : इंस्टाग्राम vickykaushal09

गाना रिलीज होने के बाद, विक्की ने बुधवार को गाने का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। दूसरे सेलेब्स और फैंस की तरह ऋतिक रोशन ने भी विक्की के डांस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "बहुत बढ़िया यार। स्टाइल बहुत बढ़िया है।" गाने पर ऋतिक की प्रतिक्रिया से खुश विक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक की कमेंट का स्नैपशॉट शेयर किया और लिखा, "और मेरे लिए शुभ रात्रि...जीवन=सफल।"

Hrithik Roshan was impressed by Vicky Kaushal dance moves in Bad newz song Tauba Tauba see actor reply
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम vickykaushal09

करण द्वारा रचित, गाया और लिखे गए इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को-सीजर ने की है। वीडियो में विक्की कौशल गहरे रंग के सूट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं, जबकि तृप्ति गोल्डन रंग की आउटफिट में आकर्षक लग रही है। यह गाना फिल्म में मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री की भी झलक देता है। हाल ही में, धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसमें एमी विर्क भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan was impressed by Vicky Kaushal dance moves in Bad newz song Tauba Tauba see actor reply
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

'बैड न्यूज' को इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखा है। फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने किया है। इसे अमेजन प्राइम द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शक फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।  

Hugh Jackman: ह्यू जैकमैन ने वॉल्वरिन के लिए दिए गए ऑडिशन को किया याद, केविन फीगे की तारीफ में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed