फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: प्रशंसक के ठगी के दावे पर आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रतिक्रिया, पोस्ट कर किया सचेत

Thu, 04 Jul 2024 12:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 04 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra reaction on fan claim of cheating alerted by posting details inside
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी एक प्रशंसक के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। जानकारी हो कि सिद्धार्थ की एक प्रशंसक ने अभिनेता के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने प्रशंसकों से सचेत रहने का आग्रह किया है। बताते चलें कि फैन को ठगने के लिए ठगों ने अभिनेता की पत्नी कियारा आडवाणी के नाम का सहारा लिया था। 

Sidharth Malhotra reaction on fan claim of cheating alerted by posting details inside
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रशंसक के जरिए ठगी का दावा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। अभिनेता ने खुलासा किया कि वह ऐसी किसी भी तरह की धोखाधड़ी वाली गतिविधियों का समर्थन नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने बाकी प्रशंसकों को भी इस तरह की धोखाधड़ी से सचेत रहने का आग्रह किया। सिद्धार्थ ने पोस्ट में लिखा, 'यह बात मेरे संज्ञान में लाई गई कि कुछ फ्रॉड एक्टिविटी और स्कैम सोशल मीडिया पर मेरे नाम से चल रहे हैं जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि ये लोग मेरी फैमिली से नाता रखते हैं या फिर मेरे समर्थक हैं।'

Sidharth Malhotra reaction on fan claim of cheating alerted by posting details inside
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम sidmalhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'इस नाम पर वो लोगों से पैसा भी मांग रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि ना तो मैं, ना ही मेरे परिवार का कोई सदस्य और ना ही मेरा कोई समर्थक सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधि में लिप्त है। अगर आपके संपर्क में कोई भी ऐसा फर्जीवाड़ा आता है तो उसके लिए शिकायत करें और किसी भी तरह की झूठी इंफॉर्मेशन को फैलने ना दें। मेरे प्रशंसक ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। आपका भरोसा और आपकी सुरक्षा मेरे लिए सर्वोपरि है। बिग लव एंड हग।'

Vivek Oberoi: कभी इंडस्ट्री में लॉबिंग का शिकार हुए थे विवेक ओबेरॉय, बड़े खुलासे से किया सबको हैरान


View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra reaction on fan claim of cheating alerted by posting details inside
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी हो कि सिद्धार्थ की मीनू नाम की एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर बड़े दावे से हर किसी को हैरान कर दिया। मीनू ने बताया कि उन्हें झूठी कहानियां सुनाई गईं। उन्हें बताया गया कि कियारा की वजह से सिद्धार्थ की जान को खतरा है। उन्हें कहा गया कि अभिनेता और उनके परिवार को धमकी देकर उनकी शादी कराई गई है। इसके अलावा इंडस्ट्री के अन्य रसूखदारों की मदद से अभिनेता का शारीरिक और आर्थिक शोषण किया गया। मीनू ने आगे बताया है कि उनसे ये भी कहा गया कि कियारा ने सिद्धार्थ पर काला जादू किया है।

Deadpool & Wolverine: शानदार आगाज को तैयार 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', पहले ही सप्ताह में तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड

विज्ञापन
Sidharth Malhotra reaction on fan claim of cheating alerted by posting details inside
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

मीनू ने आगे लिखा कि उन्हें अभिनेता को बचाने के लिए कहा गया, जिसके लिए उन्हें अभिनेता के नकली पीआर टीम से भी मिलवाया गया। उन्होंने दावा किया है कि अभिनेता से बात करने के लिए उन्होंने हर सप्ताह पैसे भेजे हैं। वह अभिनेता को मौत या यातना से बचाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपये का नुकसान कर लिया। इसे लेकर मीनू ने कई ट्वीट साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने इस कथित ठगी का जिक्र किया है। 

Kill Premiere: भारत की सबसे हिंसक फिल्म 'किल' का हुआ प्रीमियर, नजर आए कई सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed