फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: कभी इंडस्ट्री में लॉबिंग का शिकार हुए थे विवेक ओबेरॉय, बड़े खुलासे से किया सबको हैरान

Thu, 04 Jul 2024 12:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 04 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi was once a victim of lobbying in the industry surprised everyone with a big revelation
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi

विवेक ओबेरॉय को 'मस्ती', 'साथिया', 'ओमकारा' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसी बीच अभिनेता ने बड़ा खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है। विवेक ने साफ किया है कि वह एक वक्त पर फिल्म इंडस्ट्री की लॉबी का शिकार हो गए थे। अभिनेता अपने बयान की वजह से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

Vivek Oberoi was once a victim of lobbying in the industry surprised everyone with a big revelation
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय ने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'एक वक्त मेरी लाइफ में ऐसा था मेरी फिल्म हिट होती थी और मेरी परफॉर्मेंस को सराहना मिलती थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद अच्छे रोल मिलना कम हो गए। जब आप लॉबिंग का शिकार हो जाते हैं तो आपके पास सिर्फ दो ही रास्ते बचते हैं। या तो आप निराश हो जाए या फिर इसे चुनौती की तरह लें और अपनी किस्मत खुल लिखें। मैंने दूसरे रास्ते को चुना। अपना रास्ता खुद बनाते हुए कई बिजनेस खोले।'

Vivek Oberoi was once a victim of lobbying in the industry surprised everyone with a big revelation
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

जानकारी हो कि विवेक ओबेरॉय का सलमान खान से सार्वजनिक तौर पर विवाद हो गया था और विवेक ने सलमान पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने 2003 में इस मामले पर चर्चा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई थी। तब विवेक ने कहा कि सलमान की वजह से उनके करियर को झटका लगा और उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

Deadpool & Wolverine: शानदार आगाज को तैयार 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', पहले ही सप्ताह में तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi was once a victim of lobbying in the industry surprised everyone with a big revelation
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

उस समय अपने एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने यह भी कहा था कि वह विवेक के साथ काम नहीं करेंगी। जब विवेक से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'वह वास्तव में मेरे साथ काम नहीं करना चाहती हैं। यह महिला का विशेषाधिकार है। व्यक्तिगत रूप से, मैं अपने काम को उस सूक्ष्म तरीके से नहीं देखता। मैं किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करूंगा जिसकी स्क्रिप्ट के लिए मुझे आवश्यकता होगी। मैं कभी भी अपने व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों को अपने निर्णय पर हावी नहीं होने दूंगा... वैसे भी मैं नकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहता।'

Kill Premiere: भारत की सबसे हिंसक फिल्म 'किल' का हुआ प्रीमियर, नजर आए कई सितारे

विज्ञापन
Vivek Oberoi was once a victim of lobbying in the industry surprised everyone with a big revelation
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय को लंबे वक्त के ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'द पुलिस फोर्स' में देखा गया। इस सीरीज में विवेक का स्क्रीन टाइम काफी कम था। बावजूद इसके भी वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। सीरीज में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने विवेक की पत्नी का किरदार निभाया था। 

Fawad Khan: हिंदी सिनेमा में वापसी करने वाले हैं फवाद खान? पाकिस्तानी अभिनेता पर सामने आया बड़ा दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed