{"_id":"62ebb2340fbdf3704e10dd30","slug":"hrithik-roshan-watch-janhvi-kapoor-good-luck-jerry-and-become-fan-of-deepak-dobriyal-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: ‘गुडलक जेरी’ देख जान्हवी नहीं इस एक्टर के फैन हुए ऋतिक रोशन, पोस्ट शेयर कर कहा- कमाल है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: ‘गुडलक जेरी’ देख जान्हवी नहीं इस एक्टर के फैन हुए ऋतिक रोशन, पोस्ट शेयर कर कहा- कमाल है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 04 Aug 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने जान्हवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुडलक जेरी' देखी और फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। अभिनेता ने ट्वीट कर फिल्म की पूरी कास्ट को बधाई दी और बताया कि उन्हें फिल्म पसंद आई है। लेकिन उन्होंने एक एक्टर के लिए स्पेशल मैसेज लिखा था, जिसकी परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया।
2 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, ‘गुडलक जेरी को देखकर मजा आ गया। यह हल्की फुल्की एकदम दिल छू लेने वाली फिल्म है। जान्हवी, डायरेक्टर सिद्धार्थ सेन गुप्ता और पूरी टीम को बधाई। लेकिन दीपक डोबरियाल का विशेष जिक्र करना चाहता हूं, क्या कमाल के एक्टर हैं। बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और कमाल का स्क्रीन प्रेसेंस।’ इस पर दीपक डोबरियाल ने रिप्लाई कर लिखा, ‘ऋतिक भाई आपने मेरा दशक बना दिया।’
Such a fun time watching #GoodLuckJerry! Light hearted, yet such a heart warming film. Congratulations to Janhvi & the cast, director Siddhant Sengupta + entire team. Special mention to Deepak Dobriyal - what an amazing actor. Brilliant comic timing & screen presence. Respect ✊🏻
'गुडलक जेरी' की बात करें तो यह फिल्म 2018 में आई साउथ की फिल्म 'कोलामावु कोकिला' की आधिकारिक रीमेक है। 'कोलामावु कोकिला' में नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी जेरी की है, जिसकी मां को कैंसर हो जाता है और वह उसके इलाज के लिए ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो जाती है। यह फिल्म 29 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सैफ अली खान के साथ 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे। पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म उन्हीं की इसी नाम से तमिल में बनी थ्रिलर फिल्म का रीमेक है। उस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ऋतिक रोशन की फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।