फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crazy Villains: बॉलीवुड के सिरफिरे विलेन जिनके किरदार से हो गई थी नफरत, लेकिन एक्टिंग जीत लिया था दिल

Thu, 04 Aug 2022 04:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 04 Aug 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
top villains of bollywood films who made their role immortal Prashant Narayanan Vishal Jethwa Ashutosh Rana
बॉलीवुड के खूंखार विलेन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर हर कोई आता है, कोई भी विलेन बनने के बारे में नहीं सोंचता है, क्योंकि फिल्मों में विलेन को बहुत ही घृणा से देखा जाता है। लेकिन फिल्मों में जब तक विलेन न हो तब तक रोमांच का तड़का नहीं लगता है। पहले के समय में विलेन को बड़ी नफरत भरी नजरों से देखा जाता था, लेकिन अब जमाना बदल गया है और अब पर्दे पर विलेन का रोल भी खूब पसंद किया जाता है। कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिनमें हीरो से ज्यादा लाइमलाइट विलेन ने बटोरी है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही दमदार विलेन से मिलवाने जा रहे हैं। 


 
top villains of bollywood films who made their role immortal Prashant Narayanan Vishal Jethwa Ashutosh Rana
विशाल जेठवा - फोटो : अमर उजाला

विशाल जेठवा
फिल्म मर्दानी 2 में किलर की भूमिका में नजर आए विशाल जेठवा का किरदार बहुत ही खूंखार था। वह लड़कियों का बहुत ही बेरहमी से कत्ल करता था और इसमें उसे बहुत सुकून मिलता था। उसके किलिंग का तरीका भी बहुत अलग था। पर्दे पर विशाल जेठवा से भले ही लोगों को नफरत हुई हो, लेकिन फिल्म में विशाल का किरदार बहुत दमदार था।

top villains of bollywood films who made their role immortal Prashant Narayanan Vishal Jethwa Ashutosh Rana
आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया

आशुतोष राणा
आशुतोष राणा हर फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी हर में शानदार एक्टिंग के जरिए किरदार में जान फूंक देते हैं। आशुतोष राणा ने संघर्ष फिल्म में बहुत ही शानदार तरीके से विलेन का रोल निभाया था। पर्दे पर उनका किरदार इतना भयंकर था कि लोगों में सिरहन बढ़ जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
top villains of bollywood films who made their role immortal Prashant Narayanan Vishal Jethwa Ashutosh Rana
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख
एक विलेन में रितेश देशमुख का किरदार तो आपको जरूर याद होगा। हो भी क्यों न उनका रोल था ही इतना बेहतरीन। रितेश देशमुख ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक विलेन में उन्होंने नेगेटटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह साधारण आदमी से बेरहम हत्यारे में बदल जाते हैं।

विज्ञापन
top villains of bollywood films who made their role immortal Prashant Narayanan Vishal Jethwa Ashutosh Rana
प्रशांत नारायणन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नारायणन
मर्डर 2 में प्रशांत नारायणन ने एक साइको किलर की भूमिका निभाई थी, जो बहुत बेरहमी से लड़कियों को मार देता था। इस फिल्म में प्रशांत नारायणन ने एक ट्रांसजेंडर धीरज पांडे का रोल निभाया था। फिल्म में उनके कपड़ों से लेकर एक्टिंग तक सबकुछ इतना बेहतरीन था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हों जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed