इन दिनों मीडिया खबरों में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' छाई हुई है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे आमिर की इस कमबैक फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सोशल मीडिया पर इतना बवाल हो रहा है कि इसको बायकॉट करने की मांग तक उठ रही है। फिल्म को लेकर लगातार रोचक बातें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में हाल में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लीड कलाकार आमिर खान और करीना कपूर खान,करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में पहुंचे। शो के दौरान आमिर और करीना के फिल्म को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान आमिर ने फिल्म की अभिनेत्री को लेकर अपनी पहली पसंद के बारे में बताया।
Laal Singh Chadhha: करीना नहीं आमिर की पहली पसंद थी ये एक्ट्रेस, वीडियो देख हुआ कुछ ऐसा कि बदलना पड़ा फैसला
करीना नहीं ये अभिनेत्री थीं पहली पसंद
करण जौहर के इस प्रसिद्ध शो में आकर अक्सर कलाकार अपने मन की बात बड़ी आसानी से बोल देते हैं। कुछ ऐसा ही 'कॉफी विद करण 7' के हालिया एपिसोड में आमिर ने भी किया। 'लाल सिंह चड्ढा' के लीड अभिनेता ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए अपनी पहली पसंद के बारे में बताया। दरअसल करण जौहर ने ही आमिर से सवाल किया था कि क्या करीना फिल्म की लीड के लिए आपकी फर्स्ट च्वाइस थीं? इसपर आमिर ने कहा,' नहीं, असल में कास्टिंग डायरेक्टर ने हमें एक नई एक्ट्रेस के बारे में बताया था और उस न्यूकमर का एक वीडियो भी दिखाया था। उस वीडियो एड में उनके साथ करीना कपूर भी थीं।' आमिर जिस एड की बात कर रहे हैं, उसमें करीना के साथ मानुषी छिल्लर थीं।
करीना को देख खो गए आमिर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आमिर ने कहा, ' मैं और अद्वैत चंदन वो वीडियो उस न्यू कमर अभिनेत्री की वजह से देख रहे थे। क्योंकि हमें एक ऐसा चेहरा चाहिए था जिसमें 18 साल से लेकर 50 साल तक का लाइफ स्पैन दिखाया जा सके। यानी वो चेहरा यंग और ओल्ड दोनों फेज में फिट हो सके। वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस थीं, लेकिन जैसे ही हमने वीडियो देखा हम करीना में ही खो गए और हमने डिसाइड किया कि इस रोल को करीना से अच्छा कोई नहीं निभा सकता। मैं इस रोल के लिए करीना के अलावा किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं।'
विवादों में घिरी फिल्म
11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही आमिर खान यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर तो इस फिल्म को बायकॉट करने तक की मांग उठ रही है। यह मांग दर्शक आमिर के द्वारा दिए गए उनके पुराने बयानों को लेकर कर रहे हैं। अपनी फिल्म के लिए दर्शकों की ऐसी प्रतिक्रिया देख आमिर बहुत दुखी महसूस कर रहे हैं। वह इस चीज को देख अपने मन में चल रही पीड़ा को भी सबके सामने बता चुके हैं।