बॉलीवुड के सितारे की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में सभी जानना चाहते हैं और वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं उनके बच्चे भी खबरों में बने रहते हैं। लेकिन कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं, जो अपने मां-बाप की तरह सुर्खियों में रहना पसंद नहीं करते। ये स्टार किड्स खुद को लाइमलाइट से कोसों दूर रखते हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार किड्स से मिलवाते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं पर स्पॉटलाइट में नहीं दिखते।
Star Kids: लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं ये स्टार किड्स, मिथुन दा और संजू बाबा की बेटी भी लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशानी चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। दिशानी अपने ग्लैमरस स्टाइल से सभी का दिल जीत लेती हैं। वह खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। बता दें कि दिशानी मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं।
A post shared by Dishani Chakraborty (@dishanichakraborty)
त्रिशाला दत्त
संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। त्रिशाला यूएस में साइकोथेरेपिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। त्रिशाला खुद भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वह बॉलीवुड में कदम नहीं रखना चाहतीं।
इदा अली
फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। इदा एक फिल्म निर्माता बनने की ख्वाहिश रखती हैं। अली अपनी पहली शॉर्ट फिल्म लिफ्ट लिखी और निर्देशित की। वहीं, इदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है।
अलाविया जाफरी
जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी यूं तो फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। अलाविया अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करती हैं।