{"_id":"5de814ab8ebc3e54c36d274c","slug":"hrithik-roshan-win-sexiest-asian-male-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन ने जीता 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब, शाहिद कपूर और टाइगर को मिला ये स्थान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक रोशन ने जीता 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब, शाहिद कपूर और टाइगर को मिला ये स्थान
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जिनकी धमक दूसरे देशो में भी है। उनके चाहने वाले दुनिया के कोने-कोने में बसे हैं। अभी कुछ दिन पहले रिलीज हुई ऋतिक की फिल्म 'वॉर' बॉलीवुड में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ऋतिक इस सफलता का आनंद ले ही रहे थे कि एक और बड़ा उपहार उनकी झोली में गिर गया है।
2 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन को सेक्सिएस्ट एशियन मेल ऑफ 2019 चुना गया है। ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा जारी वार्षिक ‘सेक्सिएस्ट एशियन मेल’ रैंकिंग में ऋतिक शीर्ष पर हैं। अभिनेता का चयन दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों के वोटों, सोशल नेटवर्किंग साइटों पर चर्चाओं के साथ-साथ साल भर रहे उनके व्यापक प्रभाव के आधार पर किया गया है।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
पीटीआई से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा, ‘मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया है। मैं लोगों को उनके देखने के तरीके से नहीं आंकता हूं। इसी तरह, मैं अपने आप को जिस तरह से देखता हूं, उसके अनुसार खुद को नहीं आंकता।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
उन्होंने कहा, ‘किसी व्यक्ति में आकर्षक चीज क्या होती है, वह उसकी कहानी, यात्रा और उसका तरीका होता है जिसके जरिये वह व्यक्ति अपने जीवन में विभिन्न स्थितियों से निपटता है। मेरे पात्रों के लिए एक निश्चित रास्ता तलाशना मेरे काम का एक हिस्सा है, जिसमें बहुत प्रयास और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।’
विज्ञापन
5 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : Social Media
बता दें कि इस लिस्ट में शाहिद कपूर दूसरे, टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना तीसरे, टाइगर श्रॉफ चौथे और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।