सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: केबीसी वाले बवाल पर सोनाक्षी ने कही ये बड़ी बात, बोलीं- इस तरह की फिल्में कभी नहीं करूंगी

अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 04 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha exclusive interview with amar ujala talk about kbc controversy
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
साल 2010 में 'दबंग' से शुरू हुआ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का सफर नौ सालों में फिर घूम कर 'दबंग' पर ही आ गया है। 'दबंग 3' सोनाक्षी की 25वीं फिल्म भी है। इस सफरनामे के खास पड़ावों पर सोनाक्षी सिन्हा से एक खास मुलाकात।

 

'दबंग 3' में सलमान खान का किरदार तो बदला हुआ नजर आ रहा है, आपके किरदार में किस तरह की तब्दीलियां देखने को मिलेगी?
यह एक प्रीक्वल है जिसमें पहली दबंग की कहानी से कुछ साल पहले की कहानी दिखाई गई है। कहानी में मेरे और सलमान खान दोनों के किरदारों में कुछ बदलाव हुए हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि आखिर वह चुलबुल पांडे कैसे बने। हर किसी के पीछे एक कहानी होती है। इस कहानी में मेरा जितना हिस्सा था मैंने वही किया है। फ्रेंचाइजी फिल्मों में मेकर्स की कोशिश हमेशा दर्शकों को कुछ नया परोसने की रहती है।

Trending Videos
sonakshi sinha exclusive interview with amar ujala talk about kbc controversy
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

साल 2010 में आपका डेब्यू 'दबंग' से ही हुआ था। इस दौरान फिल्म में तो काफी बदलाव हुआ लेकिन आपमें कितना बदलाव हो चुका है?
मेरे अंदर बहुत ही तरह के बदलाव हुए हैं। इस दौरान मैं जितने भी लोगों से मिली हूं, जितने लोगों के साथ काम किया है उन सभी से कुछ ना कुछ सीखने को मिला है। जिस तरह मेरा करियर आगे बढ़ा है उससे अधिक मैं और कुछ नहीं मांग सकती थी। अगर मुझे कुछ भी बदलने का मौका मिलता तो मैं कुछ भी नहीं बदलती। शुरू से लेकर अब तक मुझे सर्वोत्तम मिला है। मुझे अपने करियर से लेकर कोई शिकायत नहीं रही है।

कहा जाता है कि आपका स्क्रिप्ट का चुनाव सही नहीं होता है, आपका क्या कहना है?
लोगों का कहना कुछ हद तक सही भी हो सकता है। बहुत बार ऐसा होता है कि जो फिल्म आपको अच्छी लगे वह दर्शकों को पसंद नहीं आती है और बहुत बार ऐसा भी होता है कि आपको जो फिल्म पसंद आए उसे दर्शक भी पसंद करते हैं। इसका कोई फॉर्मूला नहीं है। अगर फिल्म की कहानी सुनने के समय मुझे स्क्रिप्ट अच्छी लग जाए तो मैं तुरंत ही उसे लेकर हां कर देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha exclusive interview with amar ujala talk about kbc controversy
Sonakshi Sinha - फोटो : twitter

आप किस तरह की फिल्में करने से बचती हैं
वैसे तो मैं हर तरह की फिल्में कर रही हूं और आगे भी करना चाहती हूं। लेकिन मैं कभी भी हॉरर फिल्मों को नहीं आजमाना चाहूंगी। उसमें मैं काफी डर जाती हूं।

'केबीसी' में एक सवाल का जवाब ना दे पाने के कारण आप काफी ट्रोल की गईं। एक एक्टर के तौर पर ज्ञान की सीमा क्या होनी चाहिए?
एक्टर के लिए भी जागरुक होना बहुत ही जरूरी है। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके आस पास क्या हो रहा है। लेकिन हर किसी की जिंदगी में कई बार  ऐसे मौके आते हैं जब आपका दिमाग ब्लैंक हो जाता है। हालांकि जिस तरह से उस बात का बतंगड़ बनाया गया था वह मुझे नहीं लगता कि इतना जरूरी था। इसे लेकर उस समय मुझे जो जवाब देना था मैंने वह सोशल मीडिया पर दिया। बचपन में मैंने काफी बातें सुनी थी लेकिन यह जरूरी नहीं है कि उनमें से हर एक बात मुझे याद रहे। ऐसी चीजें मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करती हैं।

sonakshi sinha exclusive interview with amar ujala talk about kbc controversy
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

फिल्म के ट्रेलर पर आपके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की क्या प्रतिक्रिया रही?
मैं जो भी काम करूं मेरे पिता को वह काफी पसंद आता है। वह मेरे सबसे बड़े प्रशंसक हैं और मेरी मां मेरी सबसे बड़ी आलोचक हैं। मुझे लगता है कि मेरे घर में यह बहुत ही संतुलित है और मुझे दोनों चीजें घर पर ही मिल जाती हैं।

जेनिफर को पाने के लिए शशि कपूर को बेलने पड़े थे पापड़, मौत पर समुंद्र के अंदर दहाड़े मारकर रोए थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed