फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा का वीडियो शेयर कर बोले ऋतिक, बिहारी बनकर समझ पाया हूं महत्व

Thu, 15 Nov 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan wishes his bihari fans on chhath pooja
Hrithik Roshan - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इस बार छठ पूजा के महत्व को बहुत करीब से समझ पाएं हैं। ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर छठ पूजा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है। मैं हमेशा इस त्योहार को लेकर उत्साहित रहता था। लेकिन इस बार मुझे बिहारी बनकर इस व्रत का असली महत्व का पता चल पाया है।  


hrithik roshan wishes his bihari fans on chhath pooja
Hrithik Roshan - फोटो : file photo

दरअसल ऋतिक रौशन अपने अपकमिंग फिल्म में एक बिहारी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म सुपर 30 कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार की बॉयोपिक बताई गई है। इस फिल्म को करने के लिए ऋतिक रौशन ने बहुत मेहनत की, जिससे उन्हें बिहार के बारे में बहुत कुछ पता चल पाया है। 

hrithik roshan wishes his bihari fans on chhath pooja
Hrithik Roshan - फोटो : file photo

ऋतिक ने पिछले साल भी अपने ट्विटर अकांउट पर छठ पूजा की बधाई दी थी। लेकिन इस बार वो छठ पूजा का आनंद मुबंई के घर के बाल्कनी से उठा पाएं जहां बहुत सी महिलाएं छठ पूजा कर रही थीं। एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने बताया की मैथ के टीचर का किरदार निभाना इतना आसान नही हैं। मुझे इस रोल को करने से पहले बहुत कुछ सिखना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan wishes his bihari fans on chhath pooja
Hrithik Roshan - फोटो : File Photo

यशराज बैनर तले आ रही यह फिल्म साल 2019 में पर्दे पर आएगी। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। आनंद कुमार के किरदार को निभा रहे ऋतिक फिल्म के पोस्टर में काफी गुस्से में लग रहे हैं। वहीं, तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ कभी वैकेशन, कभी मूवी डेट तो कभी डिनर डेट पर देखे जाते रहे। 

विज्ञापन
hrithik roshan wishes his bihari fans on chhath pooja
Hrithik Roshan - फोटो : file photo

ऐसी खबरें भी आई थी कि हो सकता है दोनो फिर से शादी कर लें। अब इस खबर पर सुजैन खान के पिता संजय खान का बयान सामने आया है। संजय खान का कहना है कि वो सच में चाहते है कि दोनों एक साथ फिर से आ जाएं। इसका मतलब ये है कि अभी कुछ ऐसा नहीं हुआ है कि दोनों परिवारों के बीच किसी तरह की दरार आई हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed