फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर से पहले इस स्टार को ऑफर हुई थी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 60 करोड़ रुपए मांगे तो निकाले गए बाहर

Wed, 08 Aug 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
hritik roshan approach before aamir khan for thugs of hindostan
आमिर खान

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं । फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं । फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी । आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट पर काफी समय और पैसा लगाया है ।

hritik roshan approach before aamir khan for thugs of hindostan
thugs of hindostan

खबरों की मानें तो फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है । फिल्म में अंग्रेजी हुकूमत के भारतीय सैनिकों और ठगों का जत्था दिखाया जाना था । इसके लिए 25 पाकिस्तानी जूनियर आर्टिस्ट को कास्ट किया गया है । पाकिस्तानियों को फिल्म में कास्ट करने की एक बड़ी वजह भी है ।

hritik roshan approach before aamir khan for thugs of hindostan
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

फिल्म की शूटिंग माल्टा में हो रही है और वहां बड़े पैमाने पर अप्रवासी पाकिस्तानी रहते हैं । माल्टा में ही हॉलीवुड फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ शूट हुई हैं। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई, जो उस लोकेशन पर शूट हुई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
hritik roshan approach before aamir khan for thugs of hindostan
ऋतिक रोशन

बता दें कि यह फिल्म पहले 'ठग' नाम से बनने वाली थी । आमिर से पहले यह रोल ऋतिक रोशन को ऑफर हुआ था । उस वक्त ऋतिक अपनी फिल्म 'काबिल' में बिजी थे इसलिए उन्होंने मना कर दिया था । ये भी कहा जा रहा था कि ऋतिक ने फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपए मांगे थे जिसके चलते मेकर्स ने उन्हें नहीं लिया ।

विज्ञापन
hritik roshan approach before aamir khan for thugs of hindostan
आमिर खान

यह पहली फिल्म है जिसमें आमिर और अमिताभ साथ काम कर रहे हैं । इससे पहले अमिताभ ने आमिर की फिल्म 'लगान' के लिए अपनी आवाज दी थी । क्रिटिक्स की मानें तो यह फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। दोनों फिल्मों का बजट भी करीब 250 करोड़ रुपए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed