{"_id":"5b28a7dd4f1c1bf56e8b8bd8","slug":"huma-qureshi-signs-a-web-series-titled-flesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'काला' के बाद हुमा कुरैशी को हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, नए अंदाज में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'काला' के बाद हुमा कुरैशी को हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, नए अंदाज में आएंगी नजर
Tue, 19 Jun 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'गैंग ऑफ वासेपुर' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के फैंस के लिए खुश खबरी हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'काला' में काम करने के बाद हुमा कुरैशी को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। उनका यह प्रोजेक्ट काफी अलग और एकदम नए अंदाज में है।
2 of 4
जी हां हुमा कुरैशी जल्द ही वेब सीरीज करती नजर आएंगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हुमा कुरैशी ने हाल ही में एक वेब सीरीज को साइन किया है। इस वेब सीरीज में वह बेहद अहम किरदार में नजर आएंगी। वेब सीरीज की ओर रुख करने पर हुमा कुरैशी ने कहा कि यहां कुछ बहुत कुछ नया हो रहा है और काफी कुछ करने के लिए भी है।
3 of 4
सूत्रों का मानें तो हुमा कुरैशी की इस वेब सीरीज का नाम 'फ्लैश' है। इस फिल्म का निर्देशन दानिश असलम कर रहे हैं। दानिश असलम ने 'ब्रेक के बाद' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर 'इट्स नॉट देट सिंपल' वेब सीरीज भी बनाई है। फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि हुमा कुरैशी की यह वेब सीरीज कम तक सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं बात करें हुमा कुरैशी की फिल्म 'काला' की तो इसमें हुमा कुरैशी और रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘काला’ फिल्म का निर्देशन पी.ए. रंजीत ने किया है। वहीं रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।