पूरे विश्व में कोरोना की मार देखने को मिल रही है। ऐसे में सिनेमा के सितारे मदद के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जारी जंग को आगे बढ़ाते हुए लिए फेसबुक पर 4 घंटे 20 मिनट से ज्यादा चले देश के सबसे बड़े वर्चुअल कॉन्सर्ट आई फॉर इंडिया में चार करोड़ 27 लाख रुपए की राशि जुटाई गई। इस इवेंट में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड सेलेब्स भी देखने को मिले। इस रिपोर्ट में हम आपको न सिर्फ आपको कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी देंगे बल्कि सितारों की अलग अलग परफॉर्मेंस भी दिखाएंगे। वहीं आखिरी स्लाइड में आप चार घंटे से अधिक का पूरा कॉन्सर्ट भी देख सकते हैं।
#IForIndia: शाहरुख ने गाया गाना तो प्रियंका ने सुनाई कविता, यहां देखें चार घंटे का पूरा कॉन्सर्ट
रविवार शाम 7:30 बजे शुरू हुए इस कॉन्सर्ट के जरिए आने वाला पूरा पैसा 'गिव इंडिया' द्वारा प्रबंधन किए जाने वाले कोविड रिस्पॉन्स फंड को गया है। इन पैसों की मदद से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए PPE किट और खाना, राशन, दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों के लिए नकद राहत दी जाएगी। इसमें 85 भारतीय और दुनिया भर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस कॉन्सर्ट की खास बात ये थी कि इसमें कोई भी स्टार अपने घर से बाहर नहीं निकला था।
कॉन्सर्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान गुलजार, एआर रहमान, जावेद अख्तर, ब्रायन एडम्स, विल स्मिथ, सोनू निगम, ऋतिक रोशन, निक जोनस, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा, उस्ताद अमजद अली खान, अनुष्का शंकर, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने अपनी प्रस्तुति और संदेश दिए। इवेंट का आगाज आमिर खान के मैसेज के साथ हुआ और समापन शाहरुख खान ने गाना गाकर किया, वहीं शाहरुख के साथ वीडियो में अबराम भी नजर आए।
इस रिपोर्ट में आगे आपको दिखाते हैं कि किस सितारे ने कैसे इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया और फैंस का मनोरंजन किया। इसके साथ ही आखिरी स्लाइड में आप चार घंटे से अधिक का पूरा कॉन्सर्ट भी देख सकते हैं।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on