{"_id":"5cf8b995bdec22078e0acddf","slug":"i-still-wear-katrina-kaif-gifted-belt-says-salman-khan-on-being-a-style-icon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना की दी हुई चीज को आज भी यूज करते हैं सलमान, 500 रुपये में खरीदते हैं टीशर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना की दी हुई चीज को आज भी यूज करते हैं सलमान, 500 रुपये में खरीदते हैं टीशर्ट
Thu, 06 Jun 2019 04:46 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। 53 की उम्र में भी स्टाइल आइकॉन माने जाने वाले सलमान खान अक्सर जींस और टी शर्ट पहने नजर आते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो कपड़े रिपीट नहीं करते लेकिन सलमान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने क्या पहना हुआ है।
salman khan
- फोटो : instagram
अपनी फिल्म भारत के प्रीमियर पर सलमान खान ब्लैक कलर की जैकेट और जींस में नजर आए थे। इसी दौरान सलमान ने स्टाइल सेंस पर भी बात की। सलमान ने कहा, "मैंने ऐसे कई आर्टिकल्स देखे हैं जहां महिलाओं के कपड़ों पर सर्कल कर कहने लगते हैं कि इसने इस फंक्शन में ये पहना था और उसने सेम आउटफिट वो फंक्शन में पहना था।
Salman Khan
- फोटो : twitter
सलमान ने कहा- अगर ये सब आप मेरे साथ करने लगे तो ये तो आपको हर जगह ही करना पड़ेगा क्योंकि मैं तो अब भी वही जूते पहनता हूं जो मैं आज से पांच साल पहले पहनता था। आप मुझे उसी काली टीशर्ट और जीन्स में सालों साल देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
सलमान ने कहा- मेरी 500 रुपये की टीशर्ट सालों साल चलती रहती है। ये एक टीशर्ट ही तो है। आप उसे धोते हैं और फिर पहन लेते हैं। इसमें गलत क्या है? मेरे बेल्ट्स 20-20 साल तक चलते हैं। कटरीना ने एक बेल्ट दिया था, उस बेल्ट को मैं आज भी पहनता हूं। ब्रेसलेट के बारें में तो आप सभी को पता ही है। हां मेरे यंग फैन्स जिन्हें मेरा स्टाइल पसंद है वो मेरा स्टाइल कॉपी करके पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
Bharat film
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईद के फेस्टिव सीजन में सलमान की फिल्म 'भारत' रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के साथ खाता खोला है। मूवी ने फर्स्ट डे उम्मीद के मुताबिक ही 42 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। हिट और फ्लॉप से परे अगर बात करें तो जब भी उनकी फिल्म आती है फैंस में जश्न का माहौल होता है। समीक्षक कमियां निकालते रह जाते हैं लेकिन सलमान के फैंस पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।