सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग कनेक्शन में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम पिछले कुछ दिनों में सामने आए। इनमें से एक नाम अभिनेत्री सारा अली खान का भी था। एनसीबी ने सारा को पूछताछ के लिए बुलाया था। ये पहली बार था जब सारा की कभी इस तरह के मामले में पेशी हुई। जाहिर सी बात है कि ड्रग कनेक्शन में नाम आने के बाद पूछताछ होना सारा और उनके परिवार के लिए काफी परेशान कर देने वाला रहा होगा। इस बात को अब कई दिन बीत चुके हैं और इस बीच अभिनेत्री के भाई इब्राहिम अली खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है।
ड्रग कनेक्शन में सारा अली खान से पूछताछ के बाद भाई इब्राहिम का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, लिखा- 'बुरे वक्त से गुजर रहे हैं तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम फिल्मों में आने से पहले ही काफी लाइम लाइट में रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। लेकिन पिछले दिनों सारा के चलते परिवार एक मुश्किल दौर से गुजरा है। एनसीबी ने सारा से सिर्फ एक बार ही पूछताछ की। दोबारा उन्हें नहीं बुलाया गया। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सारा के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले।
इब्राहिम और सारा की बॉन्डिंग के बारे में सभी जानते हैं। दोनों अक्सर एक साथ मस्ती करती हुए नजर आते हैं। कभी दोनों को वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा जाता है तो कभी दोनों साथ में योगा करते नजर आते हैं। अब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसे सारा से जोड़कर देखा जा रहा है।
इब्राहिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में इब्राहिम अकेले पूल में नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने ब्रिटिश लेखक के मशहूर लेखक विन्सटन चर्चिल को कोट करते हुए लिखा है, 'अगर आप बुरे वक्त से गुजर रहे हैं तो बुरे वक्त को गुजर जाने दीजिए।'
If you’re going through hell, keep going. - Winston Churchill
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on
बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद से सारा अली खान ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी हुई है। न ही वो आते जाते इन दिनों मीडिया से बात करती हैं और न ही सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हैं। इससे पहले सारा लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही थीं। सारा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 10 सितंबर का है।
अमिताभ बच्चन के साथ अक्षरा हासन ने शुरू की थी एक्टिंग, निजी तस्वीरें लीक होने पर टूट गई थीं अभिनेत्री