फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम ने साझा की स्विट्जरलैंड वैकेशन की तस्वीरें, एक्टर के लुक पर क्यों फिदा हुए यूजर्स?

Sun, 13 Apr 2025 07:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 13 Apr 2025 07:46 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड वैकेशन की कुछ तस्वीरें इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में उनका लुक काफी चर्चा में है? क्या है, इसकी वजह जानिए? 

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Share Switzerland Vacation Pictures With Sister Sara Ali Khan
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iak

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म को लेकर वह काफी ट्रोल हुए। इसी ट्रोलिंग के बीच वह स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाते हुए दिखे। स्विट्जरलैंड वैकेशन की कुछ तस्वीरें भी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा की,जिनमें इब्राहिम का लुक देखकर फैंस फिदा हो गए। साथ ही उन्हें सैफ अली खान की एक फिल्म की भी याद ताजा हो गई।   






 
Ibrahim Ali Khan Share Switzerland Vacation Pictures With Sister Sara Ali Khan
स्विट्जरलैंड वैकेशन पर इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम@iak

इब्राहिम की रेड जैकेट ने खींचा फैंस का ध्यान  
हाल ही में इब्राहिम अली खान ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह स्विट्जरलैंड में वैकेशन मना रहे हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। इन तस्वीरों में ही यूजर्स का ध्यान इब्राहिम की रेड जैकेट पर गया। यह बिल्कुल वैसी ही जैकेट है, जो सैफ अली खान ने अपनी फिल्म ‘ता रा रम पम’ में एक रेसिंग सीन के दौरान पहनी थी।  

View this post on Instagram

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iak)


Ibrahim Ali Khan Share Switzerland Vacation Pictures With Sister Sara Ali Khan
इब्राहिम अली खान- सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iak
साथ में बहन सारा अली खान भी नजर आईं 
स्विट्जरलैंड वैकेशन पर इब्राहिम अली खान के साथ उनकी बहन और एक्ट्रेस सारा अली खान भी नजर आईं। इब्राहिम की कई तस्वीरें वह क्लिक करती नजर आईं। सारा हमेशा ही अपने भाई को सपोर्ट करती हैं। फिल्म ‘नादानियां’ की रिलीज से पहले भी सारा अली खान ने इब्राहिम को बहुत सपोर्ट दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Share Switzerland Vacation Pictures With Sister Sara Ali Khan
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iak
‘नादानियां’ के कारण क्यों हुईं ट्रोलिंग 
फिल्म ‘नादानियां’ इब्राहिम अली खान की बतौर एक्टर पहली फिल्म रही लेकिन इसमें की गई खराब एक्टिंग के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो पड़ा। हाल ही में इब्राहिम अली की बुआ सोहा अली खान ने भी उन्हें सलाह दी है कि वह वाहा-वाही करने वाले लोगों से दूर रहें और खुद पर काम करें।  
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Share Switzerland Vacation Pictures With Sister Sara Ali Khan
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
इब्राहिम की आने वाली फिल्में 
फिल्म ‘नादानियां’ के बाद इब्राहिम अली खान एक और फिल्म कर रहे हैं, यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म का नाम ‘सरजमीं’ हैं। इसमें काजोल जैसे उम्दा अभिनेत्री भी नजर आएंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed