{"_id":"67fa99037568f864790736a9","slug":"mass-action-movies-of-ajith-kumar-veeram-good-bad-ugly-vedalam-valimai-mankatha-alvida-2025-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajith Kumar: गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में, घूम जाएगा दिमाग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajith Kumar: गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में, घूम जाएगा दिमाग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:34 PM IST
सार
Mass-Action Movies of Ajith Kumar: अजित इन दिनों 'गुड बैड अग्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनका दमदार एक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म के अलावा भी अजित की कई एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्में हैं, जो आपको जरूर पसंद आएंगी। देखिए पांच ऐसी फिल्मों की लिस्ट, जिनका एक्शन देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग...
विज्ञापन
1 of 6
गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम@tssarathhere
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' रिलीज हुई है, जिसमें उनके धमाकेदार एक्शन ने प्रशंसकों को खूब लुभाया। इस फिल्म के अलावा भी अजित ने कई ऐसी फिल्मों में शानदार एक्शन किया है, जो आपको जरूर पसंद आएंगी। आइए, उनकी कुछ बेहतरीन एक्शन फिल्मों के बारे में जानते हैं
2 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स
वीरम
इस फिल्म में अजित एक नन्हा भाई बने हैं, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। गांव की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अजित का पारंपरिक वेश और दमदार एक्शन देखने लायक है। 2014 में पोंगल पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहा। इसका निर्देशन शिवा ने किया था।
3 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarofficial
वेदालम
इस फिल्म में अजित का डबल रोल है - एक भाई और एक खतरनाक गैंगस्टर। एक्शन के साथ-साथ भावनाओं का शानदार मिश्रण इस फिल्म को खास बनाता है। अनिरुद्ध रविचंदर का गाना 'आलूमा डोलुमा' और फिल्म के जोरदार डायलॉग्स ने प्रशंसकों में खूब उत्साह जगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स
वलीमाई
इस फिल्म में अजित एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं, जो बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने रोमांचक एक्शन और स्टंट्स के लिए मशहूर है। रिलीज होते ही यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई।
विज्ञापन
5 of 6
अजित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मनकथा
इस फिल्म में अजित एक डाकू के किरदार में हैं, जो आज भी प्रशंसकों का फेवरेट है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजित का स्टाइलिश लुक और तृष्पा कृष्णन के साथ उनकी केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही बटोरी। युवान शंकर राजा का संगीत भी फिल्म का आकर्षण रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।