{"_id":"5a3616e34f1c1b9f678c1cec","slug":"if-john-abraham-did-not-doing-this-mistakes-then-bipasha-basu-was-not-break-up-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'dy Spl: जॉन अब्राहम से न होती एक गलती तो आज बिपाशा उनकी WIFE होती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'dy Spl: जॉन अब्राहम से न होती एक गलती तो आज बिपाशा उनकी WIFE होती
Sun, 17 Dec 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले जॉन अब्राहम का आज 45वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु और उनके रिश्ते का बारे में बताएंगे। बिपाशा बसु अब भले ही करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बन गई हों, लेकिन इससे पहले वो पूरी तरह जॉन की होने को तैयार थीं। बस एक गलती के कारण ये न हो सका।
2 of 6
एक दौर था, जब बिपाशा बसु, जॉन अब्राहम का बर्थडे धूमधाम से मनाती थीं और जॉन अब्राहम बिपाशा का जन्मदिन उतने ही गर्मजोशी से मनाते थे। कई बार तो ऐसा हुआ कि पार्टी भी एक-दूसरे के घर पर मनाई गई और इसके होस्ट दोनों साथ ही होते।
3 of 6
अब सवाल ये है कि इतने गहरे रिश्ते में रहने के बाद भी कोई किसी को भूल सकता है क्या? बिपाशा तो उनके साथ बेडरूम सीन लिए भी हां कर देती थीं। यही नहीं, दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। इन दोनों की फिल्में सफल भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्ते में ऐसी तल्खी आ गई। जी हां, ये तल्खी जॉन अब्राहम की वजह से आई है। साल 2014 के आने की खुशी में जॉन अब्राहम का किया गया एक ट्वीट इस रिश्ते को खा गया।असल में जॉन नए साल की खुशी में अपने आप को रोक नहीं पाए और दिल बात बयां कर दी। दरअसल, जॉन अब्राहम, अभिनेत्री बिपाशा बसु से प्यार तो फरमा रहे थे, लेकिन उनका दिल कहीं और था।
विज्ञापन
5 of 6
दोनों के बीच इतनी नजदीकियां होने के बावजूद वो लगातार एक और रिश्ते को निभा रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट में लिखा। उन्होंने लिखा, 'आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आए। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'। यानी जॉन ने अपनी एक अन्य प्रेमिका प्रिया रूंचाल से शादी कर ली थी। और इसकी किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। बिपाशा को भी नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।