फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2022 Exclusive: अमर उजाला पर सबसे पहले पढ़िए आईफा 2022 का पूरा शेड्यूल, आज से होगी शुरुआत

Thu, 02 Jun 2022 12:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
IIFA 2022 Schedule Exclusive: Salman Khan, Farah Khan, Ananya Panday, Sara Ali Khan are in Abu Dhabi for International Indian Film Academy Awards (IIFA) 2022
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शीर्ष सितारे जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 22वें संस्करण में लोगों का मनोरंजन करने के लिए रेड कार्पेट पर उतरेंगे। आईफा अवॉर्ड्स 2, 3 और 4 जून को यस आइलैंड में होने जा रहा है, जहां हिंदी फिल्म उद्योग के सितारे अपने रोमांचक प्रदर्शन से मंच पर आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि आईफा रॉक्स इवेंट 3 जून को आयोजित किया जाएगा जिसकी मेजबानी अपारशक्ति खुराना के साथ फराह खान कुंदर करेंगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 4 जून को होगा जिसकी मेजबानी सलमान खान के साथ रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे।

IIFA 2022 Schedule Exclusive: Salman Khan, Farah Khan, Ananya Panday, Sara Ali Khan are in Abu Dhabi for International Indian Film Academy Awards (IIFA) 2022
IIFA 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत 4 जून की रात को होगी। वहीं 3 जून को आयोजित होने वाले प्री-अवॉर्ड गाला में तनिष्क बागची, देवी श्री प्रसाद, हनी सिंह, गुरु रंधावा, ध्वनि भानुशाली, नेहा कक्कड़, ज़हरा एस खान के साथ-साथ असीस कौर सहित कई हस्तियों द्वारा पावर पैक परफॉर्मेंस किया जाएगा। 


IIFA 2022 Schedule Exclusive: Salman Khan, Farah Khan, Ananya Panday, Sara Ali Khan are in Abu Dhabi for International Indian Film Academy Awards (IIFA) 2022
IIFA 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं 4 जून को आईफा अवॉर्ड्स 2022 में सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल द्वारा होस्ट किया जाएगा और इसमें टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, नोरा फतेही, अनन्या पांडे, सारा अली खान और दिव्या खोसला कुमार जैसे सितारों के प्रदर्शन होंगे। बता दें कि अनन्या पांडे इस बार आईफा 2022 में पहली बार लाइव स्टेज परफॉर्मेंस देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed