फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sridevi-Boney Kapoor Love Story: बोनी कपूर को भाई कहती थीं श्रीदेवी, फिर ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

Thu, 02 Jun 2022 11:56 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 02 Jun 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Boney Kapoor Wedding Anniversary Know Their Love Story of Before Marriage News in Hindi
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : ट्विटर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'चांदनी' थीं, जो लाखों फैंस के दिल में बसती थीं। श्रीदेवी ने अपने शानदार करियर में 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'नागिन', 'लाडला', 'चालबाज' जैसी कई हिट फिल्में देकर खुद को बॉलीवुड की सुपरस्टार साबित किया था। लेकिन उनकी लव लाइफ भी काफी दिलचस्प थी। श्रीदेवी का नाम मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन श्रीदेवी ने जीवन साथी के रूप में बोनी कपूर को चुना। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।  

Sridevi Boney Kapoor Wedding Anniversary Know Their Love Story of Before Marriage News in Hindi
श्रीदेवी, मिथुन, बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बोनी कपूर के घर में रहती थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना कपूर हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लेकिन वह श्रीदेवी की बहुत अच्छी दोस्त थीं। इसी वजह से एक बार मोना ने श्रीदेवी को अपने घर में रहने के लिए जगह भी दी थी। उन दिनों श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं और बोनी कपूर भी मोना के साथ काफी खुश थे। हालांकि, मिथुन को श्रीदेवी और बोनी कपूर पर थोड़ा शक था। इसी वजह से श्रीदेवी ने मिथुन को अपने का यकीन दिलाने के लिए बोनी कपूर को राखी बांध दी थी।   

Sridevi Boney Kapoor Wedding Anniversary Know Their Love Story of Before Marriage News in Hindi
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : Twitter

बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। मोना ने बताया था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ नहीं चल रहा है। हालांकि, श्रीदेवी और मिथुन का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। मिथुन की शादी पहले ही गीता बाली के साथ हो चुकी थी और जब उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला, मिथुन और श्रीदेवी ने अपने रिश्ते तोड़ दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Boney Kapoor Wedding Anniversary Know Their Love Story of Before Marriage News in Hindi
बोनी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुई बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी
जब बोनी कपूर और श्रीदेवी की मुलाकात हुई थी, तब बेशक दोनों के बीच कुछ नहीं था लेकिन फिल्म 'मिस्टर इंडिया' ने दोनों को करीब लाने का काम किया था। बोनी कपूर जब श्रीदेवी के पास इस फिल्म का रोल लेकर गए थे, तब ही उन्होंने अभिनेत्री को अपने दिल की बात बताई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। बोनी कपूर को भी दोनों की बढ़ती दोस्ती से परेशानी नहीं थी क्योंकि श्रीदेवी बोनी कपूर को भाई बोल चुकी थीं। लेकिन जब मोना कपूर को श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो वह भी हैरान रह गईं। इसके बाद ही मोना कपूर और बोनी कपूर ने तलाक ले लिया। 1996 में बोनी कपूर श्रीदेवी से मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, जब श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी हुई थी, तब लोगों ने अभिनेत्री को 'घर तोड़ने वाली' का टैग भी दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed