मायानगरी में बुधवार की रात सितारे जमीं पर उतरे। मौका था आइफा अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) का। इस बार यह अवॉर्ड मुंबई में हुए जहां पर दिग्गज फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे। जानिए इस बार किस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए और कौन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री रही।
IIFA 2019: रणवीर-आलिया सहित इन सितारों ने जीता अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह
फिल्म- पद्मावत
'पद्मावत' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर के नकारात्मक रोल की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी थीं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट
फिल्म - राजी
'राजी' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- अदिति राव हैदरी
फिल्म- पद्मावत
'पद्मावत' फिल्म में अदिति राव हैदरी ने रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था। अदिति राव हैदरी के किरदार का नाम फिल्म में मेहरूनिसा है।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)- विक्की कौशल
फिल्म - संजू
'संजू' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था जबकि विक्की कौशल ने संजू के दोस्त का रोल निभाया था।
बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- सारा अली खान
फिल्म - केदारनाथ
बेस्ट डेब्यू (मेल)- ईशान खट्टर
फिल्म- धड़क
स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण
फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका पादुकोण को यह अवॉर्ड मशहूर अभिनेत्री रेखा ने दिया।
