फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरोइनों के लुक्स के पीछे की ये है असली कहानी, इलियाना ने अमर उजाला से बातचीत में खोले राज

Sun, 24 Nov 2019 01:41 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 Nov 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Ileana D'Cruz talks about her character in pagalpanti with amar ujala
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

फिल्म 'बर्फी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की नई फिल्म 'पागपंती' भले बॉक्स ऑफिस पर करतब दिखाने में नाकाम रही हो, पर फिल्म में इलियाना के अभिनय की तारीफ हो रही है।



दक्षिण भारतीय सिनेमा से हिंदी फिल्मों की तरफ आना कैसे हुआ? क्या अब भी आपका मन दक्षिण की तरफ भागता है?
मेरे लिये दक्षिण भारतीय सिनेमा से हिंदी फिल्मों आना आसान नहीं रहा। वहां के मुकाबले ये बड़ा सिनेमा है। मैं अपनी शुरुआत किसी भी फिल्म से नहीं कर सकती थी इसलिए मैंने शुरुआत में तो काफी फिल्मों को ना कहा और बर्फी जैसी फिल्म का मौका आने तक इंतजार किया। सच पूछें तो इस फिल्म में भी मुझे काम करते हुए घबराहट हो रही थी लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो सभी को मेरा काम पसंद आया। दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए भी मेरे दरवाजे अब भी खुले हैं, कोई दमदार कहानी सामने आएगी तो मैं जरूर काम करूंगी।

Ileana D'Cruz talks about her character in pagalpanti with amar ujala
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

मल्टीस्टारर फिल्मों में अपना दमखम दिखाने का कितना मौका किसी कलाकार को मिलता है, डर तो लगता होगा सितारों की फौज में खो जाने का?
यह जरूरी नहीं है कि हर कलाकार को ऐसी फिल्मों से डर ही लगे। फिल्म में आपका किरदार क्या और कैसा है और उसे आप कैसे निभाते हैं, सब उस पर निर्भर करता है। आपका किरदार शुरू से लेकर अंत तक होने के बावजूद असर छोड़ने में नाकाम हो सकता है। ऐसे रोल से बेहतर मैं 10 मिनट के उस किरदार को मानती हूं तो लोगों को सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद भी याद रह जाता है। जितना किरदार है उसी में सर्वोत्तम देने की कोशिश करनी चाहिए। स्क्रीन टाइम या दूसरे बड़े कलाकारों की मौजूदगी मेरे लिए मायने नहीं रखती है।

Ileana D'Cruz talks about her character in pagalpanti with amar ujala
ileana dcruz

सोशल मीडिया को आप सितारों के लिए कितना जरूरी मानती हैं?
सोशल मीडिया पर आप नए रिश्ते गढ़ सकते हैं। पहले हम अपने हर एक चाहने वाले से नहीं मिल पाते थे। सोशल मीडिया ने यह सहूलियत दी है। मैं अपने फैंस के साथ अपनी वह जिंदगी भी साझा करना चाहती हूं जहां मैं स्टार नहीं हूं। लोगों को भी यह समझ आना चाहिए कि हम लोग भी  साधारण लोग हैं, हम जिस लुक में दिखते हैं उसमें आने के लिए हमें दो घंटा लगते हैं। मैं बहुत ही साधारण लड़की हूं और मैं चाहती हूं कि लोग मेरे इस रूप के बारे में भी जानें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana D'Cruz talks about her character in pagalpanti with amar ujala
ileana dcruz

आप भावुक फिल्में कर चुकी हैं, प्रेम कहानियां कर चुकी हैं, कॉमेडी का कोटा भी पूरा ही हो गया, अब किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं
मुझे कम से कम एक महिला प्रधान फिल्म तो जरूर करनी है। इसके साथ ही मैं ऐतिहासिक फिल्में और बायोपिक भी करना चाहती हूं। मुझे ऐसी फिल्मों की तलाश रहती है जिनमें महिला किरदार को कायदे से लिखा गया होगा।

जब सलमान के बदले पिता सलीम खान ने स्कूल में भुगती थी सजा, बीच मैदान में घंटों तक खड़े रहे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed