फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Imtiaz Ali Birthday: इन पांच फिल्मों से इम्तियाज ने सिखाई प्यार की अलग ही परिभाषा, आज भी बरकरार है 'रॉकस्टार' का जुनून

Mon, 15 Jun 2020 02:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 15 Jun 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali Birthday Special Top Five Films of Imtiaz Jab We Met Tamasha Rockstar Highway Love Aaj Kal
इम्तियाज अली बर्थडे - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में गिने जाने वाले इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को हुआ था। इम्तियाज का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम तो इम्तियाज ने अभिनेता बनने के लिए किया था। लेकिन वो निर्देशक बन गए। इम्तियाज की पहली फिल्म थी 'सोचा ना था'। इस फिल्म ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इम्तियाज की किस्मत बदली साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जब वी मेट' से। इस फिल्म के बाद से इम्तियाज ने अपने करियर में लगातार सफलता हासिल की। इम्तियाज के जन्मदिन पर आपको भी बताते हैं उनके करियर मेंमील का पत्थर साबित हुईं पांच फिल्मों के बारे में...

Imtiaz Ali Birthday Special Top Five Films of Imtiaz Jab We Met Tamasha Rockstar Highway Love Aaj Kal
jab we met

जब वी मेट
2007 में इम्तियाज अली ने बतौर डायरेक्टर पहली सुपरहिट फिल्म दी। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। एक तरफ जहां फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था तो वहीं करीना द्वारा निभाया हुआ गीत का किरदार भी सभी के दिलों में बस गया। ये फिल्म आज भी कई लोगों की पसंदीदा फिल्म में शामिल है।

Imtiaz Ali Birthday Special Top Five Films of Imtiaz Jab We Met Tamasha Rockstar Highway Love Aaj Kal
लव आज कल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

लव आजकल
2009 में सैफ अली खान के करियर में अहम किरदार निभाने वाली फिल्म लव आज कल रिलीज हुई। फिल्म में सैफ के साथ दीपिका पादुकोण, राहुल खन्ना और ऋषि कपूर भी मुख्य किरदारों में से एक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali Birthday Special Top Five Films of Imtiaz Jab We Met Tamasha Rockstar Highway Love Aaj Kal
Rockstar - फोटो : Social Media

रॉकस्टार
2011 में इम्तियाज अली ने एक ऐसी लव स्टोरी पेश की जो सभी के दिलों में घर कर गई। फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का म्यूजिक बेहद दमदार था। फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की काफी जमकर तारीफ हुई थी। ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है।

विज्ञापन
Imtiaz Ali Birthday Special Top Five Films of Imtiaz Jab We Met Tamasha Rockstar Highway Love Aaj Kal
Highway - फोटो : Social Media

हाईवे
2014 में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट की फिल्म हाईवे रिलीज हुई। फिल्म में आलिया ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में ट्रेवल के साथ ही एक डिफरेंट लव स्टोरी को दिखाया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed