{"_id":"5d2560428ebc3e6cb90886e3","slug":"imtiaz-ali-revealed-he-wanted-to-sign-deepika-padukone-in-rockstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इम्तियाज अली बोले-दीपिका को पहली बार होटल में देखते ही सोचा था, इसे बनाउंगा 'रॉकस्टार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इम्तियाज अली बोले-दीपिका को पहली बार होटल में देखते ही सोचा था, इसे बनाउंगा 'रॉकस्टार'
Wed, 10 Jul 2019 12:36 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण ने अपने 33वें बर्थडे पर एक वेबसाइट लॉन्च की थी । इस साइट के जरिए दीपिका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में लोगों को बता रही हैं । दीपिका पादुकोण की वेबसाइट के मुताबिक हर महीने एक स्टार इसका हिस्सा बनेगा और एक्ट्रेस के बारे में बात करेगा। इस कड़ी में पहला नाम डायरेक्टर इम्तियाज अली का है ।
इम्तियाज अली
इम्तियाज ने दीपिका से पहली मुलाकात से लेकर उनके करियर के बारे में बात की । दीपिका ने इम्तियाज अली के साथ दो फिल्मों में काम किया है । ये दो फिल्में हैं- 'तमाशा' और 'लव आज कल' । दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं । इम्तियाज बताते हैं कि उन्होंने दीपिका को पहली बार होटल के कॉरिडोर में देखा था ।
Imtiaz Ali
- फोटो : instagram
इम्तियाज कहते हैं, 'उस वक्त वो मुझे देख रही थीं । मुझे उन्हें देखते ही लगा कि ये वही लड़की है जिससे मैं मिलने आया हूं और उन्हें भी पता चल गया था कि मैं वही डायरेक्टर हूं जिससे वो मिलने आई हैं । क्योंकि उनकी आंखें बता रही थीं, जिसे देखने के बाद लगा कि जैसे वो सब जानती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone
- फोटो : twitter
इम्तियाज ने बताया कि उस वक्त दीपिका की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी । 'मैं उनसे अपनी फिल्म रॉकस्टार के लिए मिलने गया था । मैं उसे रॉकस्टार में कास्ट करना चाहता था लेकिन फिल्म काफी साल तक बन नहीं पाई । इस वजह से मुझे किसी और फिल्म में उनके साथ काम करना पड़ा ।'
विज्ञापन
deepika padukone
'कई सालों में कई जगहों पर काफी चीजें हुईं जिन्हें मैं भूल गया हूं लेकिन मैं उस लड़की को नहीं भूल पाया हूं जो अपनी कार से होटल के बाहर रुकी और मेरी तरफ देखा । जैसे उसे सबकुछ पता हो।' बता दें कि दीपिका इन दिनों कबीर खान की फिल्म '83' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं ।