फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली के लिए प्रभास ने ठुकराए थे 5000 से ज्यादा रिश्ते, 25 करोड़ में साइन की थी राजामौली की फिल्म

Wed, 10 Jul 2019 12:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Jul 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
4 Years of bahubali rajamouli and prabhas Film breaks all records of bollywood
'बाहुबली' - फोटो : Twitter

'बाहुबली' फिल्म के लिए जैसा उत्साह देखा गया था ऐसा शायद किसी फिल्म के लिए नहीं देखा गया। लोगों के दिमाग में एक ही सवाल था- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। लोगों ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए 1 साल तक इंतजार किया। फिर जब इसका जवाब मिला तो दर्शक हैरान रह गए। आज उसी कमाऊ और काबिल-ए-तारीफ फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग को रिलीज हुए 4 साल हो गए हैं।

4 Years of bahubali rajamouli and prabhas Film breaks all records of bollywood
'बाहुबली' - फोटो : Twitter

बाहुबली ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड बनाए थे। बाहुबली दुनिया भर से 650 करोड़ की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बनी थी। वहीं पहली गैर-हिन्दी फिल्म डबिंग के बाद 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसके साथ ही तेलुगू फिल्म के इतिहास में भी बाहुबली सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म ने ना केवल शानदार रिकॉर्ड बनाए थे बल्कि भारतीय सिनेमा के स्टैंडर्ड से शानदार कीर्तिमान और उदाहरण भी लिखे।

4 Years of bahubali rajamouli and prabhas Film breaks all records of bollywood
'बाहुबली' - फोटो : Twitter

इस फिल्म ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास को रातों रात इंटरनेशनल स्टार बना दिया था। जिनका डंका अब सिर्फ साउथ की फिल्मों तक सीमित नहीं था बल्कि प्रभास ने अपने दमदार अभिनय से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। आलम ये था कि प्रभास के पास शादी के लिए 5000 से ज्यादा रिश्ते आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 Years of bahubali rajamouli and prabhas Film breaks all records of bollywood
bahubali 2 - फोटो : file photo
इस फिल्म के हीरो प्रभास एक बार में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं और उनकी हर मूवी का शूट लगभग 600 दिन चलता है। सबसे खास बात ये है कि 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली का शूट 5 साल चला था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को न कह दिया और इस फिल्म को अपने करियर के पांच साल दिए।
विज्ञापन
4 Years of bahubali rajamouli and prabhas Film breaks all records of bollywood
bahubali song
बाहुबली के लिए प्रभास को 1.5 करोड़ रुपये की कीमत के जिम इक्विपमेंट्स फिल्म निर्माता की ओर से गिफ्ट किए गए थे। वे प्रभास को मनचाहे रूप में देखना चाहते थे। जिसके अनुसार उन्हें वजन बढ़ाना था और मोटा नही दिखना था। प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed